×

एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने ममता से पूछा- 2016 में 7 चरणों में चुनाव हुए, अब 8 चरणों से समस्या क्या है?

बंगाल में आठ चरणों में चुनाव करने का ऐलान किया गया है, जिसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने आठ चरणों में चुनाव के लिए ममता बनर्जी को ही कठघरे में खड़ा करते हुए पलटवार किया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होंगे. इसपर जमकर सियासत हो रही है. अब बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं. अर्जुन ने पूछा है कि 2016 में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, अब 8 चरणों से समस्या क्या है?

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "2 मई, दीदी गई! साल 2016 में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे, तब टीएमसी जीत गई थी. तो इस बार 8 चरणों में चुनाव से को क्या समस्या है? इसे अपनी आसन्न हार को लेकर उनकी हताशा कहें या बहाने बनाने की शुरुआत, अभी और बहाने आएंगे सामने."

इससे पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री और उत्तर बंगाल में पार्टी के लिए चुनाव का कार्यभार संभाल रहे प्रहलाद पटेल ने आठ चरणों में चुनाव के लिए ममता बनर्जी को ही जिम्मेदार बताया है. एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए पटेल ने कहा कि पिछले दस सालों में बंगाल में हुई हिंसा और खराब कानून व्यवस्था के चलते ही चुनाव आयोग को ऐसा कदम उठाना पड़ा है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने बीजेपी के नेताओं से फीडबैक नहीं लिया था.

ममता बनर्जी ने क्या सवाल उठाए टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए 8 चरणों में चुनाव कराने का आरोप लगाया है. तारीखों पर ममता ने पूछा है कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव हो रहा है तो बंगाल में 8 चरणों में क्यों? बंगाल के किसी एक ही जिले में दो, तो किसी में तीन चरण में चुनाव क्यों? क्या मोदी और अमित शाह के दौरे के हिसाब से चुनाव की तारीख रखी गई है? ममता बनर्जी ने कहा, "एक जिले में दो-दो बार चुनाव....23 दिन बंगाल को फुटबॉल ग्राउंड बनाकर खेलेंगे ये."

ये भी पढ़ें- हमने लगाई बंगाल में चुनाव के दौरान सुरक्षा की गुहार, इसलिए EC ने 8 चरणों में चुनाव का लिया फैसला- अधीर रंजन

चुनाव तारीखों का एलान होने के बाद कोलकाता में हिंसा की पहली घटना, बीजेपी के चुनावी रथों में तोड़फोड़

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Astrology

Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, नए Vice President के चुनाव की प्रक्रिया जल्द
खाने के लिए मेन्यू जरूरी, दुकानदार का नाम नहीं', सिंघवी की दलील पर बोला SC- और जो कांवड़ यात्रा छोड़कर पूरे साल मीट बनाते हैं...
पाकिस्तान में जो इकट्ठा करता था दहशत के लिए चंदा, उस आतंकी ने तोड़ा दम, जानें कौन था सैफुल्लाह कसूरी का ये खास
PoK Police: पाकिस्तान की टूट गई कमर! सड़कों पर उतर आई PoK पुलिस, कहा- नहीं करेंगे काम

Top Stories

विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर दिल्ली के थाने में शिकायत, लगाए ये आरोप
विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर दिल्ली के थाने में शिकायत, लगाए ये आरोप
Opposition Meeting: विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज, 'हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े हैं, INDIA तो...'
Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सपा अध्यक्ष
Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सपा अध्यक्ष
now again going for testing
Uttarakhand के CM बने Tirath Singh Rawat, Dehradun में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ | फटाफट खबरें
ममता बनर्जी का चंडी पाठ, कौन खेल रहा है हिन्दू कार्ड? | हुंकार | West Bengal Elections 2021
Mamata Banerjee ने Nandigram सीट से नामांकन किया दाखिल, Suvendu Adhikari से होगा मुकाबला
Mamata Banerjee पर हुए हमले पर Priyanka Chaturvedi ने कही बड़ी बात
सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा पाठ करेंगे Suvendu Adhikari, मंदिर के बाहर BJP और TMC ने लगाए झंडे
BJP का खेल बिगाड़ने Bengal पहुंचा किसान मोर्चा, कहा- BJP हारेगी तो उसका घमंड टूटेगा
WB Polls 2021 : TMC ने EC से की PM Modi के ‘स्कूटी’ वाले बयान की शिकायत, कहा- हमला एक साजिश
BJP के Suvendu Adhikari ने Nandigram सीट से दाखिल किया नामांकन, Mamata Banerjee से होगा मुकाबला
WB Polls 2021 : Manjushree Chowk पर चारों तरफ पोस्टर ही पोस्टर, जानें इस Chowk की खासियत?
Embed widget