×

एक्सप्लोरर

कोविड-19 से बचाएगा जॉनसन एंड जॉनसन का एक खुराक वाला टीका, इस्तेमाल के लिए जल्द मिलेगी इजाजत

जॉनसन एंड जॉनसन की Covid 19 'टीके की एक खुराक ही काफी असरदार बताई जा रही है. एफडीए के स्वतंत्र सलाहाकार शुक्रवार को इस पर चर्चा करेंगे, जिसके बाद इसके उपयोग को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. यानी एफडीए अमेरिका के लिए कोविड 19 की तीसरे टीके को अनुमति देने से बस एक कदम ही दूर है.

जॉनसन एंड जॉनसन की एक मात्र खुराक वाले कोविड-19 के टीके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन या एफडीए के स्वतंत्र सलाहकार शुक्रवार को चर्चा करने वाले हैं, जिसके आधार पर इसके उपयोग की कुछ दिनों के अंदर अनुमति दी जा सकती है. बता दें कि  एफडीए के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह टीका कोविड-19 के मध्यम से गंभीर स्तर के संक्रमण को रोकने के लिए करीब 66 प्रतिशत प्रभाव क्षमता रखता है.

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की एक ही खुराक है असरदार

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए  एफडीए ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के इस टीके की दो के बजाय सिर्फ एक खुराक देने की जरूरत होगी और यह उपयोग के लिए सुरक्षित है. एफडीए अमेरिका के लिए तीसरे टीके की अनुमति देने से बस एक कदम दूर है. शुक्रवार को एजेंसी के स्वतंत्र सलाहकार इस बारे में चर्चा करेंगे कि क्या इस टीके की अनुमति देने के लिए पर्याप्त रूप से ठोस साक्ष्य उपलब्ध हैं उस सलाह के आधार पर एफडीए द्वारा कुछ दिनों के अंदर एक अंतिम फैसला करने की उम्मीद है.

अमेरिका में जल्द तीसरे टीके को मिलेगी मंजूरी

बता दें कि  इसी के साथ कहा जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना के तीसरे टीके को जल्द ही मंजूरी मिलेगी . वहीं बता दें कि अमेरिका में अब तक करीब 4.45 करोड़ लोगों को फाइजर या मोडेरना द्वारा निर्मित टीके की कम से कम एक खुराक लगी है. वहीं, दो करोड़ लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें

एलएसी पर पीछे हट रहे चीन की क्या है कुटिल चाल? कहीं 1962 का धोखा दोहराने की साजिश तो नहीं?

इमरान खान ने श्रीलंका में अलापा कश्मीर का राग, आतंकवाद पर साधी चुप्पी, कहा शांति वार्ता का पक्षधर

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget