×

एक्सप्लोरर

एथलीट हिमा दास बनीं DSP, बोलीं- जारी रहेगा एथलेटिक्स करियर

एथलीट हिमा दास को असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. दास को राज्य की ‘एकीकृत खेल नीति’ के तहत डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है.

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अंतर्राष्ट्रीय एथलीट हिमा दास (Hima Das) को आज औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र दिया. दास को राज्य की ‘एकीकृत खेल नीति’ के तहत डीएसपी (DSP) पद पर नियुक्त किया गया है. आज सरुसजै खेल परिसर में उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. असम पुलिस में नए भर्ती हुए 597 उप निरीक्षकों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नव नियुक्त उप निरीक्षकों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी. बता दें कि युवाओं को खेल को करियर के तौर पर अपनाने के वास्ते प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने एकीकृत खेल नीति लागू की थी.

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा, "राज्य सरकार ने स्प्रिंटर हिमा दास को असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर इसलिए नियुक्त किया है, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी उपलब्धियों से प्रदेश को गौरवान्वित किया है."

मैं अपना करियर जारी रखूंगी- हिमा दास

हिमा दास ने कहा, "स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी. मेरी मां का भी यही सपना था. वह दुर्गा पूजा के दौरान खिलानौं में हमेशा मुझे बंदूल दिलाती थीं. मां चाहती थी कि मैं असम पुलिस में सेवा करूं. मुझे सबकुछ खेल की वजह से ही मिला है."

हिमा ने आगे कहा, "मैं असम पुलिस के लिए काम करते हुए भी अपना करियर जारी रखूंगी. साथ ही मैं असम को हरियाणा की तरह खेल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी."

यह भी पढ़ें- 

जब रोज़ आशीष नेहरा का दूध पी जाते थे वीरेंद्र सहवाग, बेहद दिलचस्प है दोनों की दोस्ती की कहानी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget