×

एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेरेना विलियम्स का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में नाओमी ने हराया

अमेरिकी की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. 40 साल की सेरेना विलियम्स को इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 24वां खिताब जीतने की उम्मीद थी. लेकिन इस हार के बाद सेरेना विलियम्स के टेनिस को अलविदा कहने की चर्चा भी तेज हो गई है.

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया है. ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिकी दिग्गज को नाओमी ओसाका के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सेरेना विलियम्स का सफर समाप्त हो गया है.

ओसाका ने महिला सिंगल के पहले सेमीफाइनल में सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया. इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं. इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है.

जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी. वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी और चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी.

स्टेडियम में हुई दर्शकों की वापसी

गुरुवार को रॉड लेवर एरेना में दर्शकों की वापसी हुई. उन्हें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक स्टेडियम में आने से रोका गया था. सेरेना और ओसाका का मैच देखने के लिये 7000 लोगों को अनुमति दी गयी जो कि स्टेडियम की क्षमता के आधी है.

इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में यह सबसे गर्म दिनों में से एक था. तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था और ऐसे में ओसाका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने गलतियां की जिससे सेरेना पहले सेट में 2-0 से आगे हो गयी. ओसाका के एक और डबल फाल्ट से सेरेना के पास ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गयी और इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

IPL 2021 Auction: पंजाब किंग्स के पास हैं 53.20 करोड़, जानें कौन सी टीम कितने खिलाड़ी खरीदेगी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget