×

एक्सप्लोरर

IND v ENG 3rd Test: टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिए खास है ये मैच, जानें कैसे WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत

भारत-इंग्लैंड के दो मैचों में एक-एक की बराबरी के बाद टेस्ट चैंपियनशिप की रेस भी दिलचस्प हो गई है.इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचो में से टीम इंडिया को कम से कम एक मैच जीतना होगा और एक टेस्ट ड्रा करना होगा.

IND v ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत करने उतरेगी. इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में हराया था, जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. जानिए भारतीय टीम कैसे डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बना सकती है.

दरअसल भारत-इंग्लैंड के दो मैचों में एक-एक की बराबरी के बाद टेस्ट चैंपियनशिप की रेस भी दिलचस्प हो गई है. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. दूसरी टीम के लिए भारत और इंग्लैंड मजबूत दावेदार हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया का गणित काफी पेचीदा है.

आईसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल का गणित

  • 70 फीसदी अंकों के साथ न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है.
  • 7 फीसदी अंकों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है.
  • 2 फीसदी अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है.
  • और 67 फीसदी अंकों के साथ इंग्लैंड चौथे नंबर पर मौजूद है.

टीम इंडिया का समीकऱण

लॉर्डस में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया का समीकऱण साफ है. इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचो में से टीम इंडिया को कम से कम एक मैच जीतना होगा और एक टेस्ट ड्रा करना होगा. वहीं इंग्लैंड को फाइनल के लिए दोनों टेस्ट मैच जीतना जरुरी है. अगर भारत इंग्लैंड के बीच सीरीज 2-2 या 1-1 ड्रा हो जाती है या भारत 1-2 से हार जाता है तो बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लग सकती है.

यह भी पढ़ें-

IND v ENG 3rd Test Match: दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा मैच, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन

Virat Kohli ने कहा- तीसरे टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका होगी लेकिन तेज गेंदबाजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget