×

एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्या इंग्लैंड ICC के सामने पिच की शिकायत करेगा? जानें कोच का जवाब

IND Vs ENG: इंग्लैंड की टीम को अहमदाबाद टेस्ट में दो दिन में ही करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंग्लैंड की हार के बाद पिच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. आईसीसी को पिच की शिकायत करने के कयासों पर इंग्लैंड की टीम ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया. इस टेस्ट मैच के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर विवाद हो रहा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड की टीम पिच की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को कर सकती है. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने हालांकि ऐसी चर्चाओं को खारिज किया है.

क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि पिच के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत करने का कोई मतलब ही नहीं बनता. सिल्वरवुड को हालांकि उनकी टीम के दो दिन में मैच हारने से पहले विकेट के थोड़ी और देर तक अच्छा रहने की उम्मीद थी.

इंग्लैंड के दो पारियों में 112 और 81 रन पर सिमटने के बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने मोटेरा की पिच की काफी आलोचना की. भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. सिल्वरवुड ने कहा, ''पहली बात तो जो रूट ने जो कहा कि उन्हें आठ रन देकर पांच विकेट मिल गये लेकिन साथ ही पिच ने जो कुछ किया या नहीं किया, भारत निश्चित रूप से उसी सतह पर हमसे बेहतर खेला, शायद हम ऐसी मुश्किलों में फंस गये जिसका हमारे खिलाड़ियों ने पहले अनुभव नहीं किया था.''

अगले मैच में वापसी की उम्मीद

सिल्वरवुड का कहना है कि हम तीन दिन पहले ही मैच हारने से बेहद निराश हैं. सिल्वरवुड ने हालांकि अगले मैच में वापसी करने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, ''मेरे विचार से अब हम अगले मैच की ओर बढ़ रहे हैं और हम इसकी भरपाई किस तरह करते हैं. हम इसके लिये सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम चुनौती पेश करते हुए सीरीज को ड्रा कराएं.''

बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाना है.

BCCI और ICC में छिड़ा नया विवाद, इस कदम के विरोध में खड़ा हुआ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget