×

एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इशांत शर्मा रचेंगे इतिहास, 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे

IND Vs ENG 3rd Test: इशांत शर्मा अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं. इशांत शर्मा से पहले सिर्फ एक भारतीय तेज गेंदबाज 100 टेस्ट मैच खेल पाया है. इशांत शर्मा ने 2007 में टेस्ट डेब्यू किया था और अब वह टेस्ट का शतक जमाने जा रहे हैं.

IND Vs ENG 3rd Test Match: इंडिया और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से अहमदाबाद से मोटेरा स्टेडियम पर तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस टेस्ट में भारत के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे. यह इशांत शर्मा का 100वां टेस्ट होगा और वह इस मुकाम को हासिल करने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बनेंगे. इशांत शर्मा से पहले सिर्फ कपिल देव ही भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज हैं.

इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में किया. इशांत शर्मा ने अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.22 की औसत से 302 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने घर में 39 टेस्ट मैचों में 103 विकेट जबकि घर से बाहर 60 टेस्ट मैचों में 199 विकेट झटके हैं. घर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78 रन पर नौ विकेट और घर से बाहर 108 रन पर 10 विकेट हैं.

इशांत शर्मा को विराट कोहली की कप्तानी में 100वां टेस्ट खेलने का मौका मिल रहा है. विराट कोहली के अलावा इशांत शर्मा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भी खेल चुके हैं.

इशांत ने कहा है कि एक ही फॉर्मेट में खेलने से उनके लिए तेजी से 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि तक पहुंचना आसान हुआ है. ईशांत के पास आस्ट्रेलिया दौरे पर ही 100 टेस्ट मैच खेलने का मौका था, लेकिन पिछले साल आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह आस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सके थे. उन्होंने कहा कि इससे वह निराश नहीं हुए हैं.

2018 के बाद से कमाल के फॉर्म में हैं इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत ने पिछले तीन साल से टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2018 से लेकर अब तक 20 टेस्ट मैचों में 76 विकेट लिए हैं और इस दौरान उन्होंने चार बार पांच विकेट लिए हैं. इशांत अब तक 11 बार पांच विकेट ले चुके हैं. उन्होंने अब तक 99 टेस्ट मैचों में 302 विकेट लिए हैं.

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाजों में कपिल देव (1978-1994), 131 टेस्ट पहले स्थान पर हैं. कपिल ने अपने करियर में कुल 434 विकेट लिए हैं. इसके बाद इशांत का नाम है. तीसरे स्थान पर जहीर खान हैं जिन्होंने 2000 से 2014 के बीच 92 टेस्ट मैच खेलते हुए 311 विकेट लिए हैं.

IND v ENG 3rd Test Match: दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा मैच, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget