×

एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, टीम से रिलीज किया गया

IND Vs ENG: टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे. निजी कारणों की वजह से बुमराह को टीम से रिलीज किया गया है.

IND Vs ENG:  टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर नहीं उतरेंगे. जसप्रीत बुमराह ने निजी कारणों से आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का फैसला किया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक बुमराह को टीम से रिलीज कर दिया गया है.

बुमराह आखिरी टेस्ट में क्यों नहीं खेलेंगे इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने निजी कारणों से आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने की रिक्वेस्ट की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है. इसके साथ ही बुमराह को टीम से रिलीज भी कर दिया गया है.

जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट में सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की थी. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.

टी20 सीरीज में खेलना तय नहीं

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर टीम इंडिया आखिरी टेस्ट में इशांत शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर मोहम्मद सिराज को मैदान में उतार सकती है. मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

जसप्रीत बुमराह लिमिटिड ओवर सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. बुमराह का चयन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हुआ है. लेकिन बायो बबल से बाहर जाने की वजह से उनके खेलने पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. बुमराह टीम के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाना है.

IND Vs ENG: आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी स्वेदश वापस लौटा
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget