×

एक्सप्लोरर

India vs England: इंग्लैंड को शिकस्त दे सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाईट होगा और इसे गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में हराया था जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

India vs England: कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत करने उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाईट होगा और इसे गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में हराया था जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

मोटेरा का स्टेडियम नए तरीके से तैयार किया गया है और यहां की नई पिच भारतीय टीम के लिए पूरी तरह नई है. अभी तक भारतीय टीम ने गुलाबी गेंद से सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं. पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला गया था, जहां टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर सिमट गई थी जो उसके टेस्ट इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर है.

इंग्लैंड ने गुलाबी गेंद से आखिरी टेस्ट मार्च 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला था. भारत ने पहला डे-नाईट टेस्ट नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. ऐसी संभावना है कि भारत तीसरे टेस्ट के लिए टीम में तीन स्पिनर को खेलाने की रणनीति में बदलाव कर सकता है. चेन्नई में खेले गए पहले दो टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन स्पिनर खेलाए थे.

अबतक खेले गए डे-नाईट टेस्ट में ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके हैं. भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने महज पांच ओवर गेंदबाजी की थी.

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट में आठ विकेट लिए थे. भारत के लिए राहत की बात है कि उमेश ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह अगले दो टेस्टों के लिए टीम में शामिल होने के लिए फिट घोषित किए गए हैं. इस बीच इशांत शर्मा भी अपने 100वें टेस्ट के लिए तैयार हैं.

हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के अनुसार पिच स्पिनरों के लिए मददगार है और दूसरे टेस्ट की तुलना में इस पिच में कोई परिवर्तन नहीं है. इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर सकता है. यह दोनों तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं थे. एंडरसन को इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के कारण टीम से बाहर रखा गया था जबकि आर्चर चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके थे.

इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर कप्तान जोए रूट और बेन स्टोक्स के कंधे पर होगी. हालांकि टीम में जॉनी बेयरस्टो के लौटने से इंग्लिश टीम का बल्लेबाजी क्रम थोड़ा मजबूत होने के उम्मीद है.

भारतीय टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेकर हार से बचना चाहेगी. टीम इंडिया के अगले दो टेस्ट में से किसी एक में भी हार उसकी डब्ल्यूटीसी के फाइनल की राहें कठिन कर सकती है. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दो टेस्ट में जीत और सीरीज पर कब्जा करने की जरुरत है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Astrology

Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, नए Vice President के चुनाव की प्रक्रिया जल्द
खाने के लिए मेन्यू जरूरी, दुकानदार का नाम नहीं', सिंघवी की दलील पर बोला SC- और जो कांवड़ यात्रा छोड़कर पूरे साल मीट बनाते हैं...
पाकिस्तान में जो इकट्ठा करता था दहशत के लिए चंदा, उस आतंकी ने तोड़ा दम, जानें कौन था सैफुल्लाह कसूरी का ये खास
PoK Police: पाकिस्तान की टूट गई कमर! सड़कों पर उतर आई PoK पुलिस, कहा- नहीं करेंगे काम

Top Stories

BMW कार की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, अस्पताल में सात दिनों से चल रहा था इलाज
BMW कार की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, अस्पताल में सात दिनों से चल रहा था इलाज
ओलंपिक में चमकेंगे इंडियन टेबल टेनिस खिलाड़ी, श्रीजा और मनिका बनीं टॉप भारतीय सीडर्स
India Squad: गंभीर ने इस खिलाड़ी का सेलेक्शन कर सभी को चौंकाया, वनडे और टी20 दोनों टीम में किया शामिल
Team India Meet PM Modi: अब पीएम मोदी भी टीम इंडिया का हिस्सा! रॉजर और शाह ने प्रधानमंत्री को दी जर्सी नंबर 1
Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म गदर 2 कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है. फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, दिग्गजों को नहीं मिली जगह
विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी, देखें क्यूट फोटो
महेंद्र सिंह धोनी का मुरीद हुआ यह दिग्गज विदेशी खिलाड़ी, कहा- माही दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस वजह से मिलेगा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका!
स्लो स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को चेतेश्वर पुजारा ने दिया करारा जवाब
मुंबई ने जारी की विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ शामिल
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नवाब पटौदी और विराट कोहली के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड
IND vs ENG: टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के मुरीद हुए इंग्लैंड के फास्ट बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या कहा
IPL 14: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में हो सकता है इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन, जानें तारीख
जसप्रीत बुमराह ने उतारी अनिल कुंबले के गेंदबाजी एक्शन की नकल, खूब वायरल हो रहा वीडियो
IND vs ENG: इंग्लैंड के शीर्ष क्रम में निरंतरता का अभाव, टीम इंडिया को मिल सकता है इसका फायदा-इयान चैपल
IND vs ENG: कोहली को आउट करना सबसे मुश्किल काम- मोईन अली
IND vs ENG: इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को सता रही विराट कोहली को आउट करने की चिंता?
ICC Test Ranking: ताजा रैंकिंग में कोहली को एक स्थान का नुकसान, टॉप 10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एंजियोप्लास्टी के बाद लौटे घर
IND vs ENG: कप्तान विराट कोहली के निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ बन सकते है सर्वाधिक सफल कप्तान
IND vs ENG: भारत में जीतना है तो लेना होगा 8 साल पहले की जीत से सबक- जोस बटलर
कोहली ने डेविड वॉर्नर की बेटी को तोहफे में दी अपनी जर्सी, वॉर्नर बोले थैंक यू विराट
Embed widget