×

एक्सप्लोरर

Vijay Hazare Trophy : S Sreesanth की घातक गेंदबाजी, लिए पांच विकेट

तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (5/65) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (81) रन की बेहतरीन पारी से केरल ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सोमवार को उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया.

तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (5/65) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (81) रन की बेहतरीन पारी से केरल ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सोमवार को उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया. उत्तर प्रदेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्शदीप नाथ के 60 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 68 रन और प्रियम गर्ग के 59 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 57 रन की पारी की मदद से 49.4 ओवर में 283 रन बनाए.

इसके जवाब में केरल की टीम ने उथप्पा के 55 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 और कप्तान सचिन बेबी के 83 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के सहारे 76 रनों की पारी की बदौलत 48.5 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाकर मैच जीत लिया.

उत्तर प्रदेश की पारी में अक्शदीप और प्रियम के अलावा अभिषेक गोस्वामी ने 63 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. इसके अलावा करण शर्मा ने 34 और रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए। केरल की तरफ से श्रीसंत के अलावा सचिन ने दो विकेट, निद्धेश और जलज सक्सेना ने एक-एक विकेट लिया.

केरल की पारी में जलज ने 31, वत्सल गोविंद ने 30 और संजू सैमसन ने 29 रनों का योगदान दिया. उत्तर प्रदेश की ओर से करण ने दो विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने एक, मोहसिन खान ने एक और शिवम शर्मा ने एक विकेट लिया.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget