×

एक्सप्लोरर

IPL 2021: RCB का 15 करोड़ का दांव बुरी तरह से पिटा, मैक्सवेल भी कर रहे हैं निराश

IPL 2021: विराट कोहली की आरसीबी ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए जेमीसन और मैक्सवेल को करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में ये दोनों खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आरसीबी ने पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैक्सवेल और जेमीसन जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. हाल ही में हुई बोली में आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम चुकाकर खरीदा है. लेकिन आरसीबी के लिए यह दांव काफी महंगा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में मैक्सवेल और काइल जेमीसन बुरी तरह से फ्लॉफ साबित हो रहे हैं. मैक्सवेल ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाए हैं और वह बुरी तरह से आउट ऑफ टच नज़र आ रहे हैं. मैक्सवेल का आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने से पहले आउट ऑफ फॉर्म होना आरीसीबी की खिताब जीतने की प्लानिंग को फेल कर सकता है.

जेमीसन ने जमकर लुटाए रन

काइल जेमीसन ने भी दो मैचों में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जेमीसन आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. जेमीसन ने पहले टी20 में तीन ओवर में 32 रन खर्च किए, जबकि दूसरे टी20 में वह 4 ओवर में 56 रन खर्च कर गए.

इनके अलावा आरसीबी के तीन और विदेशी खिलाड़ी इस सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉफ साबित हो रहे हैं. आरसीबी के बैकअप तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और डेनियल सैम ने दोनों मैचों में 10 से ज्यादा से इकॉनिमी रेट से रन लुटाए हैं. आरसीबी के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने भी दूसरे टी20 मुकाबले में 10 से ज्यादा के इकॉनिमी रेट से रन खर्च किए.

अपने विदेशी खिलाड़ियों का ऐसा बुरा प्रदर्शन देखकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेल रहे कप्तान विराट कोहली की चिंता जरूर बढ़ गई होगी. विराट कोहली को अपने इन्हीं विदेशी खिलाड़ियों के आसरे ही इस साल पहला खिताब जीतने की उम्मीद है.

धोनी ने क्यों इशांत से कहा था कि 'लंबू तूने मुझे अकेला छोड़ दिया'

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget