×

एक्सप्लोरर

IPL 2021: पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने से खुश हैं शाहरुख खान, खुद को बड़े शॉट लगाने वाला खिलाड़ी बताया

IPL 2021: शाहरुख खान का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है जो कि गुरुवार को नीलामी खत्म होने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. शाहरुख खान ने खुद को बड़े शॉट लगाने वाला खिलाड़ी बताया है. इसके साथ शाहरुख खान ने कहा है कि वह बतौर आलराउंडर की भूमिका में भी टीम में फिट हो सकते हैं.

IPL 2021 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए हुई नीलामी की प्रक्रिया के बाद शाहरुख खान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. तमिलनाडु के युवा क्रिकेटर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा है. शाहरुख खान पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि उनमें बड़े शॉट्स मारने की क्षमता है.

शाहरुख खान का नाम इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि नीलामी में उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुये था. 25 साल के शाहरूख जब करीब 14 साल के थे तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स जूनियर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का अवॉर्ड जीता था. शाहरुख ने कहा, "मेरी मम्मी की बहन शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं तो उन्होंने मेरा नाम उनके ऊपर रख दिया."

तेज गेंदबाजी भी करते हैं शाहरुख

शाहरूख ने तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ क्र्वाटर फाइनल मुकाबले में 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए थे. इसके अलावा शाहरूख ने फाइनल मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ सात गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए थे. तमिलनाडु ने यह मुकाबला जीत खिताब जीता था. शाहरूख ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर बड़े शॉट्स खेलने की प्राकृतिक क्षमता है. मैं इस पर काम करता हूं और इसमें और सुधार करने की कोशिश करता हूं."

तमिलनाडु के सीनियर चयनकर्ता और शाहरूख के करियर के शुरुआती कोच रहे आर वेंकटेश ने बताया कि शाहरूख 10-15 वर्ष की उम्र से ही काफी अच्छे ऑलराउंडर थे. वेंकटेश ने कहा, "शाहरूख काफी अच्छे ऑलराउंडर थे और काफी कम उम्र से ही गेंद को अच्छे से हिट करते थे. उन्होंने तमिलनाडु के लिए आयु वर्गो के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है."

विराट कोहली ने डिप्रेशन को लेकर फिर तोड़ी चुप्पी, इस बार एक स्पेशल मांग की

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget