×

एक्सप्लोरर

IPL 2021: सबसे ज्यादा डिमांड में हैं स्टीव स्मिथ, जानें किन टीमों की है नज़र

IPL 2021: स्टीव स्मिथ को नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था. स्मिथ ने लेकिन इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तेजी से शतक जड़कर अपना दावा बेहद मजबूत किया है. सीएसके, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब को स्मिथ जैसे बल्लेबाज की जरूरत है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज होनी है. आज की नीलामी में वैसे तो 291 खिलाड़ी शामिल होंगे लेकिन सबकी नज़रें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर हैं. पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ की अगुवाई में ही आईपीएल खेला था. लेकिन टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राजस्थान ने स्मिथ को रिलीज करने का फैसला किया.

पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें स्मिथ को अपने साथ शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं. स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है. पंजाब के पास सबसे ज्यादा 53.2 करोड़ रुपये का पर्स शेष है और वह स्मिथ और लाबुशेन के लिए बोली लगा सकती है. फिलहाल उसे शीर्ष क्रम की चिंता नहीं है, लेकिन क्रिस गेल के सभी मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है, इसलिए वह स्मिथ पर दांव लगा सकती है.

डिमांड में हैं स्टीव स्मिथ

स्मिथ पर आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स की भी नज़र है. इन दोनों टीमों को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसे बल्लेबाज जो जल्दी विकेट गिरने पर पारी को संभालने की क्षमता रखता हो. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रन भी बना पाए.

इन दोनों ही स्थितियों में स्मिथ एक दम फिट खिलाड़ी है. स्मिथ ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में 62 गेंदों पर दो शतक जड़े. पिछले सीजन में भी राजस्थान की ओर से ओपन करते हुए स्मिथ ने तेजी से बल्लेबाजी की थी.

मैक्सवेल और मोईन अली भी दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सभी टीमों की नज़र है. मैक्सवेल तेजी से रन तो बनाते ही हैं बल्कि वह एक अच्छे पार्ट टाइम गेंदबाज भी हैं.

IPL 2021 Auction: दांव पर लगेगी 291 खिलाड़ियों की किस्मत, नीलामी से जुड़ी हर एक अहम बात जानें

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget