×

एक्सप्लोरर

IPL Auction 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदे दो सबसे महंगे खिलाड़ी, यह है RCB की Full Squad

IPL Auction 2021 RCB Players List आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में नीलामी का आयोजन किया गया था. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी मौका मिला है.

IPL Auction 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान इस आईपीएल सीजन को दो सबसे महंगे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. इस साल के महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को इस बार IPL में रॉयल चैलेंजर्स की जर्सी में खेलते देखा जा सकेगा.

15 करोड़ में काइल जैमीसन को खरीदा

इस बार IPL नीलामी से पहले RCB ने 10 खिलड़ियों को रिलीज किया था. वहीं नीलामी के दौरान RCB ने कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. जिसमें काइल जैमीसन को 15 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में खरीदा गया है. इसके अलावा 4.80 करोड़ की रकम खर्च कर डैन क्रिश्चियन को टीम में शामिल किया गया है. वहीं सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुयश प्रभुदेसाई, कोना श्रीकर भारत को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है.

ग्लेन मैक्सवेल भी RCB में शामिल

बता दें कि इससे पहले IPL सीजन 13 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. उन्होंने पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 13 पारियों में मात्र 108 रन ही बनाए थे. जिसके कारण उन्हें पंजाब की टीम से रिलीज कर दिया गया. वहीं बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने के कारण उन्हें इतनी ज्यादा रकम के साथ RCB नवे खरीदा है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन को बेस प्राइज पर खरीदा

वहीं घरेलू क्रिकेट के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन पर भी RCB ने दांव लगाया है. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में 37 गेंद में शतक लगाकर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में 54 गेंद पर शानदार 137 रन बनाए थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन का बनाया गया शतक टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों के बनाए गए सबसे तेज तीन शतकों में शामिल हुआ है.

Royal Challengers Bangalore full squad: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, शाहबाज़ अहमद, जोश फिलिप, क्रिश रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, केएस भारत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल सम्स, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन.

इसे भी पढ़ेंः IPL 2021: पुजारा को खरीदकर धोनी ने सबको अपना मुरीद बनाया, जानें CSK की Full Squad

IPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े 7 नए नाम, मौजूदा चैंपियन की Full Squad जानें

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget