×

एक्सप्लोरर

अनुप्रिया पटेल ने पहले दिया था राजा भैया पर बयान, अब केंद्रीय मंत्री ने जीत को लेकर कही ये बात

UP Lok Sabha Elections 2024: अनुप्रिया पटेल ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि मिर्जापुर में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. मैंने दस सालों में जो काम किया है, उसके आधार पर तीसरी बार मैदान में हूं.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पूर्वांचल की तेरह सीटों पर वोटिंग होनी है, ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है. यूपी की मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री और अपना दल सोनेलाल की नेता अनुप्रिया पटेल मैदान में हैं. अनुप्रिया पटेल इस सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुकी है और तीसरी बार जीत के इरादे से चुनाव में है. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी मिर्जापुर में एनडीए की जीत होगी. 
 
अनुप्रिया पटेल ने यूपी तक से बात करते हुए अपनी जीत का दावा किया और कहा कि मिर्जापुर में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. लेकिन, चुनाव है तो विभिन्न गठबंधन और राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे. मिर्जापुर में मैंने दस सालों तक जो काम किया है, उसके आधार पर मैं तीसरी बार एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हूं. पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी उनके समर्थन में चुनाव प्रचार किया है. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मिर्जापुर में मैं ये कह सकती हूं कि मेरे दस साल का जो काम रहा, हमारी डबल इंजन की सरकार को जो काम रहा उसके आधार पर यहां के लोग मुझे तीसरी बार भी सेवा करने का अवसर जरूर देंगे. इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया और कहा कि आत्मविश्वास हमारा नहीं उनका डगमगाया है. 

एनडीए की सरकार बनने का दावा
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब तो चुनाव आखिरी चरण की ओर बढ़ गया है लेकिन शुरुआती चरण में जनता में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा था उसे से आभास हो गया था कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही हैं. ये आभास सिर्फ एनडीए के साथियों को ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन को भी हो गया था कि एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है. इसलिए आत्मविश्वास हमारा नहीं बल्कि उनकी डगमगाया हुआ है. 

मिर्जापुर सीट पर आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होनी है. अनुप्रिया पटेल इस सीट से 2014 से लगातार सांसद हैं और इस बार हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं. हाल ही में राजा भैया को लेकर दिया गया बयान भी काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके बाद माना जा रहा है कि राजा भैया के समर्थन उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. 

About the author abp news

Hi I AM ABP NEWS

Read More
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget