×

एक्सप्लोरर

अरुण कुमार सिंह बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव, आमिर सुबहानी को मिली ये जिम्मेदारी

बिहार के नए मुख्य सचिव का पद संभालने वाले अरुण कुमार सिंह सूबे के पश्चिमी चंपारण के रहनेवाले हैं. इससे पहले वे बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे.

पटना: बिहार में आठ सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है. तबादले के बाद 1985 बैच के आइएएस अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बने हैं, जो सोमवार यानी कल पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले वे विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार की कार्यावधि 28 फरवरी को खत्म हो रही है. ऐसे में अरुण कुमार सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आमिर सुबहानी संभालेंगे ये पद

इसके अतिरिक्त सीएम नीतीश के करीबी मानें जाने वाले अधिकारी अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को अरुण कुमार सिंह की जगह विकास आयुक्त का पद दिया गया है. वहीं, चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग से ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. हालांकि, वे निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध के भी प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे.

पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं गृह सचिव

बता दें कि सोमवार से मुख्य सचिव का पद संभालने वाले अरुण कुमार सिंह बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहनेवाले हैं. इससे पहले वे बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे. वे काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं. बता दें कि अरुण कुमार सिंह इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे.

इन अफसरों का भी हुआ है तबादला

गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह, आमिर सुबहानी, चैतन्य प्रसाद के अलावा कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, संतोष कुमार मल्ल, एसटी-एससी विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, वित्त विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस का भी तबादला किया गया है.

यह भी पढ़ें - 

वैशाली पहुंचे चिराग पासवान पर लोगों ने कसा तंज, कहा- पापा का क्षेत्र है, आते रहा करिए तेजस्वी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- मुद्दों से भटकाने के लिए हो रही सत्ताधीशों के 'मन की बात'
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget