×

एक्सप्लोरर

शादी से पहले दो सगी बहनों की उठी अर्थी, मातम में बदला जश्न का माहौल, जानें- क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बहन और बहनोई बाइक से आ रहे थे. इसी बीच बाजार में छोटी बहन की नजर जब उनपर पड़ी तो उसने रुकने इशारा किया. इसके बाद दोनों सड़क के किनारे खड़े होकर बातें करने लगीं.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव की है, जहां तिलक जाने से पहले दो बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतकों में एक युवती दुल्हन है, जिसकी दो दिनों बाद शादी थी. वहीं, दूसरी युवती उसकी बड़ी बहन बताई जा रही है. शादी वाले घर में एक साथ दो बेटियों की मौत हो जाने से मातम पसर गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत 

मिली जानकारी अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के नुआंव मेला के पास दोनों बहनों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बड़ी बहन की मौत हो गई. जबकि छोटी बहन ने इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर, घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

सड़क पर शव रखकर किया हंगामा 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर ही रख कर 4 घंटे तक सड़क जाम रखा. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. मिली जानकारी अनुसार मृतक दोनों बहनें उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली थीं.

ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बहन और बहनोई बाइक से आ रहे थे. इसी बीच बाजार में छोटी बहन की नजर जब उनपर पड़ी तो उसने रुकने इशारा किया. इसके बाद दोनों सड़क के किनारे खड़े होकर बातें करने लगीं. इस दौरान अनियंत्रित पिकअप दोनों बहनों को रौंद दिया, जिससे बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दूसरे की इलाज के लिए जाने के दौरान बीच रास्ते में ही मौत हो गया.

पीड़ित परिवार को दिया जाएगा उचित मुआवजा

वहीं, मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया था. पिकअप ड्राइवर पकड़ा गया है. परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो सरकार का प्रावधान होगा उसके तहत मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें - 

पेट्रोल-डीजल के दामों पर बीजेपी के मंत्री बोले- जनता को पड़ जाती है इसकी आदत, आम लोग तो बस से चलते हैं जेल में ही रहेंगे RJD सुप्रीमो लालू यादव, एक बार फिर हाइकोर्ट से नहीं मिली जमानत
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget