×

एक्सप्लोरर

बिहार: RLSP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का है आरोप

आपत्तिजनक पोस्ट देखने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत जिले के एसपी अवकाश कुमार से की. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने तत्काल आरएलएसपी नेता को हिरासत में ले लिया.

बेगुसराय: बिहार के बेगूसराय जिले की नगर थाना पुलिस ने शनिवार को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में आरएलएसपी के पूर्व प्रत्याशी विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, आरएलएसपी नेता पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा.

एसपी के निर्देश पर लिया गया एक्शन

पोस्ट देखने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत जिले के एसपी अवकाश कुमार से की. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया. इस मामले में अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जिस वजह से आम जनों में उन्माद फैलने की संभावना बनी रहती है.

इन एक्ट्स के तहत दर्ज किया गया है मामला

उन्होंने कहा कि आज पुलिस द्वारा उनके ऊपर जो कार्रवाई की गई है, वह बिल्कुल सही है. पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. फिलहाल विजय पासवान पर धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget