×

एक्सप्लोरर

नीति आयोग की बैठक में CM नीतीश ने की बड़ी मांग, PM मोदी से कहा- पूरे देश में हो ये काम

सीएम नीतीश ने कहा कि लोगों को कम कीमत पर बिजली मुहैया हो इसके लिए हमलोग कोशिश कर रहे हैं. प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाना हमलोगों ने शुरू कर दिया है. अब केंद्र सरकार भी इसे लागू कर रही है, इससे काफी फायदा होगा.

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए. बैठक में उन्होंने अपने संबोधन में पीएम मोदी से बड़ी मांग की. उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली की आपूर्ति केंद्र सरकार की तरफ से की जाती है. ऐसे में सभी जगह अगर उसका एक रेट हो जाए तो यह बहुत अच्छा होगा. इसके लिये एक नीति बननी चाहिए यानि वन नेशन, वन रेट होना चाहिए.

बिहार में हर घर तक पहुंचाई बिजली

सीएम नीतीश ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हमलोगों ने कई काम बिहार में शुरू किये. हर घर बिजली पहुंचाने की योजना बनाई और वो पहुंच गयी और तब तक केंद्र सरकार की भी योजना बन गई तो उनका भी सहयोग मिला. वर्ष 2018 के अक्टूबर महीने में ही हर घर बिजली हमलोगों ने पहुंचा दी है.

उन्होंने कहा कि लोगों को कम कीमत पर बिजली मुहैया हो इसके लिए हमलोग कोशिश कर रहे हैं. प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाना हमलोगों ने शुरू कर दिया है. अब केंद्र सरकार भी इसे लागू कर रही है, इससे काफी फायदा होगा. प्री-पेड स्मार्ट मीटर के लागू होने से बिजली का दुरूपयोग नहीं होगा. लोगों को जितनी जरुरत होगी उतनी ही बिजली का वे प्रयोग करेंगे.

वन नेशन , वन रेट की नीति हो लागू 

सीएम नीतीश ने कहा कि बिजली का दुरुपयोग होने से पर्यावरण पर भी संकट उत्पन्न होता है. इसलिए शुरू से ही हमलोगों ने प्री-पैड स्मार्ट मीटर की बात कही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्लांटों के माध्यम से जो अलग-अलग राज्यों में बिजली जाती है, उसका रेट भी अलग-अलग है. इसके लिये एक नीति बननी चाहिए यानि वन नेशन, वन रेट हो. हमलोगों को बिजली काफी महंगी मिलती है, जिससे लोगों को राज्य सरकार की तरफ से ज्यादा अनुदान देना पड़ता है. पूरे देश के लिए एक नीति कर दी जायेगी तो काफी अच्छा होगा.

यह भी पढ़ें - 

BSEB Matric Exam: परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने किया हंगामा, सेंटर पर की रोड़ेबाजी, गाड़ियों के शीशे तोड़े बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जहरीली शराब पीने से घटना की आशंका
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget