×

एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार और पंचायती राज मंत्री समेत 14 के खिलाफ परिवाद दायर, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का आरोप

पारू के चक्की सुहागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता चंदन साहनी ने कोर्ट में परिवाद दायर कराया है. मामला पंचायत चुनाव के मद्देनजर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार करने से जुड़ा हुआ है.

मुजफ्फरपुर: सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार निगरानी कार्ट में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के धाराओं में परिवाद दायर किया गया है. उनके अलावा परिवाद में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी फैयाज अखतरा, राज्य निर्वाचन आयोग दीपक प्रसाद, उनके सचिव योगेंद्र राम समेत 14 लोगों का नाम शामिल है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी.

मुखिया को भी बनाया गया अभियुक्त

बता दें कि पारू के चक्की सुहागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता चंदन साहनी ने कोर्ट में परिवाद दायर कराया है. मामला पंचायत चुनाव के मद्देनजर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार करने से जुड़ा हुआ है. इस मामले में पारू के चक्की सुहागपुर ग्राम पंचायत की मुखिया ममता देवी को भी अभियुक्त बनाया गया है.

इन धाराओं के तहत दर्ज कराया गया मुकदमा

बता दें कि उत्तर बिहार निगरानी कोर्ट में यह मुकदमा आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 477 ए, 120 बी, 34 और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज कराया गया है. परिवाद में दिए गए सभी नेताओं और अधिकारियों पर मुखिया ममता देवी के साथ मिलकर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया है.

परिवादी के वकील ने कही ये बात

इस मामले में परिवादी के वकील जय चंद्र सहनी ने बताया कि मामला पारू प्रखंड के चक्की सुहागपुर का है, जहां पंचायत चुनाव के मद्देनजर बनाए गए मतदाता सूची में दूसरे जगह के मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है. आरोप है कि वो मतदाता पहले से ही दूसरे पंचायत के मतदाता हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में फर्जीवाड़ा करने के लिए उनका नाम जोड़ा गया है. फिलहाल, माममे में सुनवाई की अगली तारीख चार मार्च को रखी गई है.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- झूठ के बादल सच के सूरज को छुपा नहीं सकते पुलिस हिरासत में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटी की हत्या के आरोप में किया गया था गिरफ्तार
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget