×

एक्सप्लोरर

पूर्व जिला पार्षद के हत्यारे ने कोर्ट में किया सरेंडर, JDU विधायक पर लगा था हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा ने पुलिस को बताया था कि उनके पति दयानंद वर्मा और शकील अहमद नामक एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शकील ने दयानंद को जान से मारने की धमकी दी थी.

बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा में बीते दिनों पूर्व जिला पार्षद की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स ने गुरुवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस की बढ़ते दबिश के कारण शकील ने बगहा सिविल कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सोनू कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस अब मुख्य अभियुक्त शकील को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है.

टेंडर विवाद में की गई थी हत्या

गौरतलब है कि टेंडर विवाद में पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा की हत्या कर दी गई थी. जिले के नौरंगिया के सिरसिया चौक पर अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा के बयान पर वाल्मीकि नगर से जेडीयू विधायक रिंकू सिंह और उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जेडीयू विधायक का नाम आने के बाद यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया था.

पत्नी ने कही थी ये बात

मालूम हो कि मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा ने पुलिस को बताया था कि उनके पति दयानंद वर्मा और शकील अहमद नामक एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शकील ने दयानंद को जान से मारने की धमकी दी थी. रविवार की शाम को जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय शकील अहमद अपने चार साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा था और इस दौरान जेडीयू विधायक रिंकू सिंह भी मौजूद थे.

बताया जाता है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बबलू जायसवाल नामक एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई भी की थी.

यह भी पढ़ें - 

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को सिखाया सबक, LJP के 208 नेताओं की फौज JDU में शामिल किसानों के रेल रोको आंदोलन का पप्पू यादव ने किया समर्थन, कहा- केंद्र सरकार ने बर्बाद कर दी इकोनॉमी
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget