एक्सप्लोरर

LJP में बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को चिराग पासवान ने दी नई जिम्मेदारी

एलजेपी नेता राजू तिवारी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान को प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

पटना: बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एलजेपी के कई सदस्य पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो चुके हैं. यह चिराग पासवान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था. हालांकि अब उनके सामने बचे हुए लोगों को पार्टी से जोड़कर रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस बीच अब एलजेपी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं.

एलजेपी ने संगठन में फेर बदल करते हुए राजू तिवारी और संजय पासवान को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. राजू तिवारी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान को प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. राजू तिवारी एलजेपी में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे. अब उन्हें पार्टी ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद दिया है.

गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पार्टी के प्रधान महासचिव के अबुल खालिक और प्रिन्स राज की मौजूदगी में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ आवास पर नियुक्ति पत्र दिया गया.

आपको बता दें कि हाल ही में एलजेपी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह और नवादा से सांसद चंदन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि ये दोनों पार्टी छोड़ सकते हैं. लेकिन अब संगठन में फेरबदल के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में एलजेपी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को दूसरी पार्टियों में शामिल होने से रोक पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें-

सदन में तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार बोले- 'बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है'

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
'जितने मुसलमान हैं पहले सब हिंदू थे, जो कायर थे वो...', मंच से ये क्या बोल गए राजा भैया?
'जितने मुसलमान हैं पहले सब हिंदू थे, जो कायर थे वो...', मंच से ये क्या बोल गए राजा भैया?
आरजी कर रेप केस में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के करीबी संदीप घोष के खिलाफ होगा ये एक्शन
आरजी कर रेप केस में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के करीबी संदीप घोष के खिलाफ होगा ये एक्शन
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
Embed widget