एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने दिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में टूट के संकेत !

एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. विधानसभा चुनाव होने के बाद जेडीयू अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है.

पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के टूटने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने बिहार में एआईएमआईएम के अध्यक्ष और विधायक अख्तरूल इमान की ओर इशारा करते हुए कहा कि तब तो आप अकेले पड़ जाएंगें. एआईएमआईएम के फिलहाल बिहार में पांच विधायक हैं. बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब दे रहे थे, कि अख्तरूल इमान ने पूर्णिया को राजधानी बनाने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बिहार बहुत छोटा प्रदेश है.

नीतीश ने कहा कि राज्य में कहीं से भी राजधानी पांच से छह घंटे में आया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड जब एक था, तब रांची राजधानी थी. उन्होंने कहा, "मैं तो कोई और राजधानी नहीं बना सकता. मेरे बाद कोई और आएगा तो वे जैसा चाहेंगे करेंगे. मैं तो यह नहीं कर सकता." मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अख्तरूल इमान अपने विधायकों के साथ वॉकआउट करने लगे. नीतीश कुमार ने सहज लहजे में कहा कि आप लोग सदन में बैठकर सुन लीजिए, आगे काम आएगा.

इमान की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा, "आप आरजेडी और जेडीयू के बाद अब तीसरी पार्टी में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि जा रहे हैं तो जाइए, कहीं अकेले ही न रह जाइएगा." इस बयान से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि नीतीश कहीं एआईएमआईएम के अध्यक्ष को यह संदेश तो नहीं देना चाह रहे हैं कि आप असदुद्दीन ओवैसी के साथ अकेले रह जाएंगें.

जेडीयू लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है

बता दें कि एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि ये सभी विधायक जल्द ही जेडीयू का दामन थाम सकते हैं. इसके बाद हालांकि इमान ने स्पष्ट कर दिया था कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से एआईएमआईएम के विधायक मिले थे. मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री होने के नाते अन्य पार्टियों के विधायक और सांसद उनसे मिलते रहते हैं, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने के बाद जेडीयू अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है. इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमां खान जेडीयू का दामन थाम कर मंत्री बन चुके हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें-

दारोगा की हत्या पर नीतीश के मंत्री का अटपटा बयान, कहा- अमेरिका के पार्लियामेंट पर भी हमला होता है

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget