×

एक्सप्लोरर

नीति आयोग की बैठक नीतीश कुमार ने बताई राज्य के पिछड़ेपन की वजह, बिहार के लिए मांगा ओडिसा का एक बंदरगाह

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से एक बंदरगाह की मांग की है. नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार चारों ओर से जमीन से घिरा हुआ है, इसलिए प्रदेश के औद्योगिक पिधड़ेपन को दूर करने के लिए ओडिसा के एक बंदरगाह की मांग की है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार बिहार के औद्योगिक पिछड़ेपन का कारण समुद्र का नहीं होना बता चुके हैं. पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश कुमार ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए समुद्र की कमी को ज़िम्मेदार बताया था. इस बयान को आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों ने बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनाया था.

शनिवार को सम्पन्न हुए नीति आयोग के अधिशासी परिषद यानि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सामने एक असाधारण मांग रखी. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार चारों तरफ़ से ज़मीन से घिरा है और समुद्र से वंचित है. इससे बिहार में उद्योगों के विकास पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि इससे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

नीतीश कुमार ने की बंदरगाह की मांग

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार को ओडिसा में एक अलग बंदरगाह की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाए तो वहां बनी चीजों को बाहर भेजने में काफ़ी सहूलियत हो जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा कि वो वर्ष 2011 से लगातार इस मांग को दोहराते आए हैं. उन्होंने बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले को देखने की गुजारिश की.

झारखंड और छत्तीसगढ़ का मिला समर्थन

वैसे नीतीश कुमार की इस मांग का कुछ और ऐसे राज्यों ने समर्थन किया जो चारों तरफ़ से ज़मीन से घिरे हैं. जिनमें झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं. योजना आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि अपने-अपने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने और निर्यात को बढ़ाने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों ने कई सुझाव दिए. नीतीश कुमार की मांग भी इसी सिलसिले में की गई.

अपने भाषण में नीतीश कुमार ने पूरे देश में एक समान बिजली दर की भी वक़ालत की. उन्होंने कहा कि एक समान बिजली दर होने से किसानों को भी फ़ायदा होगा.

इसे भी पढ़ेंः नीति आयोग की बैठक में बोले केजरीवाल- 70 सालों में मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान नहीं दिया, अब युद्ध स्तर पर काम करने की ज़रूरत

पांच राज्यों की चुनावी तैयारी और किसान आंदोलन के बीच रविवार को BJP की अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget