×

एक्सप्लोरर

बागपत में गरजे राकेश टिकैत,कहा- 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा किसान

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, जबतक कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक ये आंदोलन नहीं रुकेगा. इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी.

बागपत: बागपत जनपद के बामनोली गांव में आयोजित होने वाली महापंचायत से पहले हवन यज्ञ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए. भकियू नेता ने सर छोटूराम का हवाला देते हुए एक बयान दिया. यही नहीं, इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि, अगर कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो, किसान 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा.

राकेश टिकैत ने सुनाया सर छोटूराम का किस्सा

उन्होंने कहा कि अभी चार दिन पहले हम सीकर में थे. टिकैत ने किसानों की एकजुटता की ताकत को लेकर एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि, सर छोटूराम को हाथी पर जाना था, तो सीकर के राजा ने हाथी गायब करवा दिया. इस बीच डेढ़ लाख से ज्यादा किसान कई औजारों से लैस था, एकजुट हो गये. वहीं, जयपुर के राजा ने कहा कि, रात में ही छोटूराम को हाथी दे दो, अगर हाथी नहीं मिलेगा तो तेरी रियासत को खत्म कर देंगे. इस पर रात में ही हाथी दिया गया उनकी सवारी निकली.

किसानों के पास नहीं बचेंगीं जमीनें

राकेश टिकैत ने ललकारते हुये कहा कि, दिल्ली सरकार फिर कान खोलकर सुन लें. ये किसान भी वो ही है और ट्रेक्टर भी वो ही है. दिल्ली की तरफ को जब भी कूच करना हो तो ध्यान रखना की आरपार की लड़ाई है. बीस साल में अगर इस आंदोलन में किसान हर गया तो बीस साल आपके पास में जमीनें नहीं बचेंगीं. उन्होंने कहा कि, जमीनें सब बड़े बड़े गोदाम बन जाएंगी कि सारी चीनी एक एक गोदाम में चली जायेगी और देश मे भूख के आधार पर कीमत तय होगी कि, भूख कितनी लग रही है ओर दुकानदार भी खत्म हो जाएंगे.

उन्होंने मंच से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, किसान अपनी खेती पर भी ध्यान रखें और दिल्ली के धरने पर भी ध्यान रखते रहें. क्योंकि इलाज करे बगैर ये किसान दिल्ली से नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि, वर्ष 2002 में संसद के गेट पर किसानों ने ताले लगा दिए थे और अटल बिहारी वाजपेयी भी कितनी देर तक बंद रहे थे.

चालीस लाख ट्रैक्टर दिल्ली पहुंचेंगे

वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आयोजित किसान पंचायत में कहा कि, दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. पूरे देश से किसान 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा. किसान ट्रैक्टर में तेल डाल कर तैयार रहे. कृषि कानून बनने से पहले उद्योगपतियों के गोदाम बन गए. इनको तोड़कर छप्पर में तब्दील किया जाएगा. देश को लूटने वालों को भागना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें.

समर्पण अभियान के तहत मंदिर निर्माण के लिये मिली इतनी धनराशि, जानकर हैरान रह जाएंगे

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget