×

एक्सप्लोरर

UP Budget 2021: बजट से खुश हुये सीएम योगी, कहा- यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की तरफ बड़ा कदम

यूपी के बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ये बजट यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है. वहीं, उन्होंने कहा कि हर नागरिक इससे सशक्त बनेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पेश किये बजट पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि, ये बजट हर नागरिक को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ लाया गया है. उन्होंने कहा कि ये बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान ये बजट प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देता है.

प्रदेश के बजट की प्रशंसा करते हुये सीएम योगी ने कहा कि, ये आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की भावना के अनुरूप है. उन्होंने बजट को लेकर कहा कि, इसमें हर घर नल, हर गांव सड़क, हर गांव डिजिटल, हर खेत को पानी, हर युवा को रोजगार, और हर जुल्मी को जेल का संकल्प छिपा है.

यूपी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट

आपको बता दें कि, यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का पहले पेपर लेस बजट पेश किया है. वित्त मंत्री ने बताया कि यूपी का बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख का है. बजट में 27 हजार 598 करोड़ 40 लाख रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए बजट में व्यवस्था होगी. अभ्युदय योजना के तहत छात्रों को टैबलेट मिलेंगे. यूपी का अब तक का यह सबसे बड़ा बजट है.

समावेशी विकास का बजट

इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, 2018-19 का बजट औद्योगिक विकास को समर्पित था. 2019-20 महिलाओं के विकास को समर्पित था. 2021-22 का बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है. सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 1 हजार करोड़ की संपत्ति भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई. किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का हमारा लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें.

UP Budget: अयोध्या में एयरपोर्ट, तो कानपुर में मेट्रो को मिला पैसा, जानिए- पूर्वांचल, बुंदेलखंड समेत आपके क्षेत्र को क्या मिला

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget