×

एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है बीजेपी सरकार, वे भूल गए हैं कि...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किसानों की आवाज को कुचलने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने रविवार को ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला.

लखनऊ. कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लगातार बीजेपी पर हमला करने से नहीं चूक रही हैं. पत्रकारों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर वो बीजेपी पर निशाना साध रही हैं. प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है. उन्होंने एक ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथ लिया.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमें किए जा रहे हैं. कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है. बीजेपी सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी."

"पत्रकारों व जनप्रतिनिधयों को धमकाने का चलन खतरनाक" बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका ने ट्वीट कर पत्रकारों व नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार पर हमला बोला था. प्रियंका ने कहा था कि बीजेपी सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को एफआईआर कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है. लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं बल्कि उसका दायित्व है. भय का माहौल लोकतंत्र के लिए ज़हर के समान है. बीजेपी सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जन प्रतिनिधियों को धमकाने के लिए एफआईआर करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व 6 पत्रकारों समेत 8 लोगों के खिलाफ राजद्रोह और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने फिर साधा निशाना, कहा- BJP ने खरबपतियों को फायदा दिया तो आम जनता को सताया

Farmers Protest: बागपत में महापंचायत आज, किसानों के प्रदर्शन को लेकर बनेगी रणनीति

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget