एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

जिला पंचायत उत्तरकाशी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का धरना जारी है. उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाए. इससे पहले शासन के द्वारा जांच किए जाने पर भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई थी लेकिन अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

जिला पंचायत उत्तरकाशी में हुए भ्रष्टाचार पर आज तक एक्शन न लेने पर जिला पंचायत सदस्य और जनपद के कुछ जनप्रतिनिधियों का धरना डीएम कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी जारी रहा. तीसरे दिन जिला कार्यालय खुलते ही जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्रीय युवा ग्रामीण जनप्रतिनिधि धरने स्थल पर पहुंचे और जिला पंचायत में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.

जनप्रतिनिधि जिस तरह दूसरी बार धरने पर बैठे हैं, उससे जीरो टॉलरेंस सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि, सदस्य इस धरने के माध्यम से त्रिवेंद्र सरकार से उम्मीद कर हैं कि जल्द सरकार संज्ञान लेगी और भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई करेगी. आपको बता दें कि शासन से जांच के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट पूरी की. 

जांच में हुई थी भ्रष्टाचार की पुष्टि 

जांच में बड़े भ्रष्टाचार की भी पुष्टि हुईलेकिन इस समय जांच गढ़वाल आयुक्त के पास पहुंच चुकी है. आयुक्त के पास जांच में काफी समय लगने से जनप्रतिनिधि ग्रामीणों में भारी आक्रोशित है. वहीं, पूरे जनपद में जीरो टॉलरेंस सरकार से भी ग्रामीणों का विश्वास उठ रहा है. जिला पंचायत सदस्यों की माने तो जनता अब जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने लगी है. वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत में सभी तरह के विकास कार्य भी प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें :-

UP Budget: पेपरलेस होगा यूपी का बजट, जानें- कहां देख सकते हैं हर जानकारी

पोर्न देखने वाले हो जाएं सावधान, यूपी पुलिस ने अब किया है ये फैसला

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget