×

एक्सप्लोरर

हरिद्वार: कुंभ को लेकर धर्म ध्वजा और पेशवाई की तारीखों का हुआ ऐलान, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

हरिद्वार में कुंभ शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर मैप तैयार किया जा रहा है. बता दें कि कुंभ मेले का पहला चरण 9 मार्च तक पूरा हो जाएगा.

हरिद्वार में कुंभ शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है. कुंभ मेले में अखाड़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धर्म ध्वजा और पेशवाई होती है. 6 सन्यासी अखाड़े और एक ब्रह्मचारी अखाड़े द्वारा शुभ मुहूर्त देखकर धर्म ध्वजा और पेशवाई की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इसको लेकर मेला प्रशासन भी अपनी तरफ से तमाम तैयारियां कर रहा है, जिससे कुंभ मेले में अखाड़ों को धर्म ध्वजा और पेशवाई निकालने में परेशानी का सामना ना करना पड़े. मेला प्रशासन द्वारा कल सभी अखाड़ों में धर्म ध्वजा की लकड़ियां पहुंचाई जाएगी.

जूना आवाहन और अग्नि अखाड़े की धर्म ध्वजा 3 मार्च को स्थापित की जाएगी और 4 मार्च को जूना और अग्नि अखाड़े द्वारा पेशवाई निकाली जाएगी. लेकिन अभी आवाहन अखाड़े द्वारा पेशवाई की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. निरंजनी और आनंद अखाड़े की धर्म ध्वजा 27 फरवरी को स्थापित की जाएगी. निरंजनी अखाड़े की पेशवाई 3 मार्च को होगी, तो वहीं आनंद अखाड़े की पेशवाई 5 मार्च को निकाली जाएगी. महानिर्वाणी और अटल अखाड़े की धर्म ध्वजा 28 फरवरी को स्थापित की जाएगी. महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई 8 मार्च को होगी और अटल अखाड़े की पेशवाई 9 मार्च को निकाली जाएगी.
8 मार्च को होगा नगर प्रवेश 
महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी का कहना है कि महानिर्वाणी अखाड़े की धर्म ध्वजा 28 फरवरी को होगी और पेशवाई जिसको नगर प्रवेश बोला जाता है वो 8 मार्च को होगा. अटल अखाड़े की धर्म ध्वजा भी हमारे साथ ही स्थापित होगी लेकिन पेशवाई 9 मार्च को होगी, क्योंकि 11 मार्च को शिवरात्रि का शाही स्नान है और यह सिर्फ सात संन्यासी अखाड़ों का ही शाही स्नान होता है. महानिर्वाणी के साथ में अटल अखाड़ा होता है, निरंजनी के साथ आनंद अखाड़ा होता है और जूना अखाड़े के साथ आवाहन और अग्नि अखाड़ा शाही स्नान करता है.
प्रशासन की ओर से तैयारियां जारी 
संन्यासी अखाड़ों द्वारा धर्म ध्वजा और पेशवाई की तारीखों का ऐलान करने के बाद कुंभ मेला प्रशासन द्वारा भी सभी तैयारियां की जा रही है. कुंभ मेला अधिकारी हरवीर सिंह का कहना है कि कुंभ मेले अखाड़ों द्वारा धर्म ध्वजा और पेशवाई की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. अखाड़ों के संतों द्वारा धर्म ध्वजा की लकड़ियां देहरादून के छिडरवाला के जंगलों में चिह्नित की गई थी उसको हमारे द्वारा अखाड़ों में लाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही पेशवाई मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है. उनका कहना है कि कुंभ मेले का पहला चरण 9 मार्च तक पूरा हो जाएगा. इस चरण में सात संन्यासी अखाड़ों द्वारा अपने धर्म ध्वजा और पेशवाई निकाली जाएगी.
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget