×

एक्सप्लोरर

Uttarakhand: तुंगनाथ घाटी को संवारने के लिये डीएम ने किया निरीक्षण, व्यापारियों से मांगे सुझाव

रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ घाटी को खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है. पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुये यहां डीएम ने कई जगहों का दौरा किया.

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मनुज गोयल ने तुंगनाथ घाटी के विभिन्न यात्रा पड़ाव, सुरम्य मखमली बुग्यालों व प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण पर्यटक स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों से सुझाव साझा किए. उन्होंने कहा कि, विश्व में तुंगनाथ घाटी को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है, और तुंगनाथ घाटी में साहसिक खेलों व पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं. इसलिए यहां पर साहसिक खेलों व पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के सामूहिक प्रयास किये जायेंगे.

डीएम ने व्यापारियों से मांगे सुझाव

जिलाधिकारी ने तुंगनाथ घाटी के मक्कूबैंड, पवधार, दुगलविट्टा, बनियाकुण्ड यात्रा पड़ावों सहित तुंगनाथ घाटी के सुरम्य मखमली बुग्यालों व पर्यटक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थानीय व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि, बुग्यालों की सुन्दरता में यदि किसी प्रकार की छेड़खानी हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से तुंगनाथ घाटी में साहसिक खेलों व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुझाव मांगते हुए कहा कि, तुंगनाथ घाटी को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है, इसलिए तुंगनाथ घाटी के सुरम्य मखमली बुग्यालों की सुन्दरता विश्व विख्यात है.

जैव विविधता पार्कों का निर्माण

उन्होंने कहा कि, यदि तुंगनाथ घाटी में जैव विविधता पार्कों का निर्माण किया जाता है, तो तुंगनाथ घाटी के पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो सकता है. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने व्यापारियों से सुझाव मांगते हुए कहा कि, तुंगनाथ घाटी आने वाले सैलानियों को यदि सभी सुविधायें मिलती हैं तो तुंगनाथ घाटी आने वाले सैलानियों की संख्या में प्रति वर्ष निरन्तर वृद्धि होना स्वाभाविक ही है. स्थानीय व्यापारियों की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम परमानन्द को माह में दो दिन निर्धारित शुल्क दर कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निकायों के वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.

होम स्टे योजना के लिए प्रशिक्षण

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने ग्रामीणों क्षेत्रों में होम स्टे योजना देने के उद्देश्य से युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए मक्कूबैंड गांव निवासी रजनीकांत मैठाणी को कार्य योजना तैयार करने को कहा और उषाड़ा निवासी दिनेश बजवाल को राजस्व ग्रामों में साहसिक खेलों प्रशिक्षण देने के लिए रुपरेखा तैयार करने को कहा. जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक सतीश भट्ट को ड्रोन कैमरे से तुंगनाथ घाटी के खीबसूरत स्थलों को चयनित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें.

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे उमर की गिरफ्तारी तय, SC ने ठुकराई अग्रिम जमानत याचिका

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget