एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एकजुट, मार्च में होगी गठवाला खाप की महापंचायत

कृषि कानून की लड़ाई अब बेहद नाजुक दौर में पहुंच गई हैं. एक और जहां केंद्रीय सरकार कृषि कानूनों को लागू करने पर अड़ी हुई है, वहीं किसान संगठन दिल्ली के चारों तरफ बैठे हुए हैं.

शामली: कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायतों का दौर जारी है. बुधवार को शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के गांव किवाना में गठवाला खाप के 11 गांव की एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए आगामी एक मार्च को गांव लिसाड़ में खाप से संबंधित गावों की महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया गया. इस पंचायत में कृषि कानून के विरोध में रणनीति को तैयार किया जाएगा.

कृषि कानून की लड़ाई अब बेहद नाजुक दौर में पहुंच गई हैं. एक और जहां केंद्रीय सरकार कृषि कानूनों को लागू करने पर अड़ी हुई है, वहीं किसान संगठन दिल्ली के चारों तरफ बैठे हुए हैं. साथ ही इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए और गांवों में पहुंच रहे बीजेपी के मंत्री और विधायकों के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए गांव-गांव में पंचायत का आयोजन किया जा रहा है.

हाल ही में शामली जनपद के गांव कुडाना में 10 गांव की पंचायत का आयोजन किया गया था. इसी क्रम में किवाना गांव में गठवाला खाप के 11 गांव की पंचायत हुई. पंचायत में कृषि कानून को काला बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा की गठवाला खाप भारत से लेकर पाकिस्तान तक फैली हुई है. इसमें 1440 गांव शामिल है. जब सरकार के आश्वासन के बावजूद एक गन्ना मिल किसान को गन्ने का पेमेंट 14 दिन तो क्या 1 साल के अंदर नहीं दिला पाए तो ऐसे में सरकार किस तरह से किसान की फसल का पूंजीपतियों से उचित दाम दिलाएगी और किस प्रकार उपजिला अधिकारी किसानों की सुनवाई कर सकेंगे.

दूसरी ओर गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हम बीजेपी नेताओं का गांव में घुसने के विरोध का समर्थन नहीं करते, लेकिन कृषि कानून की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए हम अपने आप को मजबूत कर रहे हैं. खाप के सभी लोगों से बातचीत करने के बाद एक रणनीति तैयार की जाएगी. इसके लिए आगामी 1 मार्च को क्षेत्र के गांव लिसाड़ में महापंचायत बुलाई गई है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- राकेश टिकैत का बयान ठीक नहीं, सरकार बातचीत को तैयार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget