×

एक्सप्लोरर

फिल्मी अंदाज में ठगों ने प्रॉपर्टी डीलर को लूटा, अधिकारी बोले- ये हमारे लिए चैलेंज, जल्द होगा खुलासा

फिल्मी अंदाज में 8 से 10 लोग प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंचते हैं. खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हैं. 26 हजार रुपये और एक पिस्टल लेकर फरार हो जाते हैं. मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है.

फिरोजाबाद: दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 8 से 10 लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर गोरे लाल यादव को ठगी का शिकार बनाया. ठग करीब 26 हजार रुपये और रिवाल्वर लेकर फरार हो गए. बुधवार को आईजी ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का दौरा कर प्रॉपर्टी डीलर से बात की.

ठगों का फिल्मी अंदाज 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पेशल 26' में जिस तरह नकली इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ज्वेलर्स के घर छापेमारी की जाती है और उसका सारा माल जब्त कर ठग फरार हो जाते हैं. उसी तरह फिल्मी अंदाज में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर गोरे लाल यादव के निवास पर 23 फरवरी को रात के समय एक दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी आती है.

खुद को बताया इनकम टैक्स ऑफिसर फिल्मी स्टाइल में उसमें से 8 से 10 लोग उतरते हैं और सीधे प्रॉपर्टी डीलर से कहते हैं कि वो इनकम टैक्स ऑफिसर हैं. ये लोग गोरे लाल यादव के घर में बने कमरों में तलाशी शुरू कर देते हैं. सर्च के दौरान घर में रखे 26 हजार रुपये, एक पिस्टल और दो राइफल को जब्त कर लेते हैं. लेकिन बाद में एक कमरे में राइफलों को छोड़ देते हैं. रिवाल्वर और 26 हजार रुपये लेकर ये शातिर मौके से फरार हो जाते हैं.

आईजी बोले- ये हमारे लिए चैलेंज  जब प्रॉपर्टी डीलर गोरे लाल यादव इसकी सूचना पुलिस को देते हैं तो 23 फरवरी की देर रात तक पुलिस अधिकारी मामले को लेकर छानबीन करते हुए सबूत जमा करते रहे. पुलिस को कई सुराग भी मिले हैं. बुधवार को आगरा जोन आईजी ए सतीश गणेश घटनास्थल का दौरा करते हैं और प्रॉपर्टी डीलर से बात करते हैं. उनका कहना है कि टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द खुलासा करेंगे. ये हमारे लिए चैलेंज है.

किसी ने नहीं दिखाया कार्ड प्रॉपर्टी डीलर गोरे लाल यादव ने बताया एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर दिल्ली का नंबर था उसमें 8 से 10 लोग थे. चार उनके पास आए और बाकी के लोग कमरों में सर्च करने लगे. प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उन लोगों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया और करीब 26 हजार रुपये, एक रिवाल्वर और दो राइफल जब्त कर ली. बाद में दोनों राइफल एक कमरे में रखकर चले गए. उन्होंने कोई कार्ड भी नहीं दिखाया.

पुलिस की टीमें कर रही हैं काम आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के घर कुछ लोग आए थे, जो खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता रहे थे. परिवार के मुखिया से बात हुई है, उन्होंने बताया है कि करीब 26 हजार रुपये, एक रिवाल्वर ले गए हैं. उन्होंने जो मोबाइल लिए थे उन्हें वापस कर गए हैं. हमारे लिए चैलेंज वाली बात है. कई टीमें काम कर रही हैं, कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी अब निकालेंगी नदी अधिकार यात्रा, एक मार्च को प्रयागराज से होगी शुरुआत

राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह, कहा-'अमेठी के लोगों से माफी मांगें'

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget