एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से 15 लाख का सामान चोरी, मचा हड़कंप

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर परिसर से लाखों के जर्मन हैंगर जिसे आधुनिक टेंट कहा जा रहा है चोरी हो गए हैं. वाराणसी के कमिश्नर का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

वाराणसी: हाई सिक्योरिटी जोन से अगर लाखों का ऐसा सामान चोरी हो जाए जिसे लेकर जाने में दो-चार नहीं बल्कि दस लोगों की जरूरत पड़े तो इसे क्या कहेंगे. बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से 15 लाख का सामान चोरी हो गया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है. सवाल कई हैं जिनके जवाब मिलने जरूरी हैं.

सेंध लग चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के विकास के लिए विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण की कवायद शुरू की है. लेकिन, अधिकारी धाम के सामान को सहेज नहीं पा रहे हैं. सेंध लग चुकी है, मंदिर परिसर से लाखों के जर्मन हैंगर जिसे आधुनिक टेंट कहा जा रहा है चोरी हो गए हैं या यूं कहें कि लापता हो गए हैं. लगभग 1500 स्क्वायर फीट के जर्मन हैंगर का गायब होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है.

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप बता दें कि, विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की आवक और राहत को आधार बनाकर जर्मन हैंगर खरीदा गया था और इसे विशेष अवसरों पर लगाया जाता था. लेकिन, अचानक इसके लापता होने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है. चर्चाओं का दौर जारी है. वाराणसी कमिश्नर की मानें तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

सेंधमारी करने वालों को कौन बचा रहा है अब बाबा के मंदिर परिसर की सुरक्षा पर गौर करें तो परिसर ग्रीन, यलो और रेड जोन में तब्दील है. सीसीटीवी कैमरों के साथ भारी सुरक्षा का घेरा है. हैंगर गुम हो गया है जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. जहां परिंदा पर नहीं मार सकता वहां से जर्मन हैंगर कैसे चोरी गए, ये बड़ी साजिश की ओर इशारा है. हैंगर ले जाने वालों की पहचान न होना बड़ा सवाल है. सवाल ये भी है कि आखिर सेंधमारी करने वालों को कौन और क्यों बचा रहा है.

ये भी पढ़ें:

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: श्रीकांत शर्मा बोले- हमें संविधान पर भरोसा, राम मंदिर पर रंग लाया धैर्य

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, यूपी में हुए इस जुर्म को सुनकर कांप जाएगी रूह

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget