×

एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में इस बार नहीं बिछड़ेंगे बुजुर्ग और बच्चे, पुलिस ने बनाया अनूठा प्लान

इस बार मेले में परिजनों के साथ आने वाले बच्चों की जेब में बाल पहचान पत्र पर्ची रखी जाएगी. वहीं बुजुर्गों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा.

हरिद्वार: कुंभ के बारे में एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी कि जब भीड़ ज्यादा होती है तो अपने ही अपनों से बिछड़ जाते हैं, जो सालों साल तक अपने परिवार से नहीं मिल पाते. लेकिन इस बार कुंभ में ऐसा नहीं होगा क्योंकि कुंभ पुलिस ने इसके लिए एक नया प्लान तैयार किया है. ताकि बुजुर्ग और बच्चे अपने परिवार से बिछड़ जाएं तो उनको उनके परिवार तक आसानी से पहुंचाया जा सके.

हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत भले ही अभी ना हुई हो लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त जरूर की जा रही हैं. कुंभ को लेकर यह कहावत आपने जरूर सुनी होगी कि कुंभ के बिछड़े 12 साल बाद मिले. लेकिन इस बार कुंभ में बच्चे और बुजुर्ग अपनों से नहीं बिछड़ेंगे. यदि बिछड़ भी जाते हैं तो उन्हें आसानी से परिवार से मिला जा सकेगा क्योंकि मेला पुलिस इसके लिए अनूठा प्लान तैयार कर रही है.

दरअसल, कुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं और उन में बुजुर्ग और बच्चे शामिल होते हैं. कुंभ मेला पुलिस ने महफूज सुरक्षित बचपन संस्था के साथ मिलकर एक प्लान बनाया है. इस बार मेले में परिजनों के साथ आने वाले बच्चों की जेब में बाल पहचान पत्र पर्ची रखी जाएगी. जिसमे उनका नाम माता-पिता का नाम, आधार नंबर, पता और हरिद्वार में ठहरने के स्थान के साथ मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा. एक पर्ची संस्था और पुलिस के पास होगी. जिसकी सहायता से बच्चों को उनके परिवार से आसानी से मिलाया जा सकता है. वहीं बुजुर्गों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा.

पुलिस के सामने होगी ये बड़ी चुनौती

मेला पुलिस की इस पहल से कुंभ में आने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा क्योंकि जिनके बच्चे और बुजुर्ग अपनों से बिछड़ जाते हैं उनको आसानी से उनके परिवार से मिलाया जा सकेगा. ऐसे में मेले में आने वाले तमाम लोग भी पुलिस की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं.

हालांकि बिछड़े बुजुर्गों और बच्चों को अपनों से मिलाने की यह पहल पुलिस का सराहनीय कदम है. लेकिन भारी भीड़ में हर बच्चे और बुजुर्ग का रजिस्ट्रेशन करना भी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. वहीं कुंभ मेला पुलिस की यह पहल कितनी कारगर साबित होगी ये भी कुंभ के बाद ही पता लगेगा.

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का अनोखा विरोध, किसान ने पेड़ से लटका दी बाइक

UP Budget 2021: यूपी के बजट से बसपा सुप्रीमो मायावती निराश, ट्वीट कर कही ये बात
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget