×

एक्सप्लोरर

चलती फिरती डायरेक्ट्री हैं मिर्जापुर की गूगल दादी, पीएम मोदी भी कर चुके हैं सराहना

मिर्जापुर की रहने वाली 65 वर्षीय सीतापति पटेल गूगल दादी के नाम से चर्चित हैं. उन्हें अधिकारी से लेकर विधायक और थाने और हेल्पलाइन आदि सैकड़ों फोन नंबर जुबानी याद है.

मिर्जापुर: समय के साथ जमाना भी काफी तेजी से बदल रहा है. जहां तमाम लोगों को अपने घर के लोगों का मोबाइल नंबर याद नहीं रहता, वहीं मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के परस रामपुर की रहने वाली 65 वर्षीय सीतापति पटेल की याददाश्त उम्र के साथ ही बढ़ रही है. उन्हें अपने जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के सरकारी और नेताओं के नंबर याद हैं.

अनपढ़ होने के बावजूद वह क्षेत्र में गूगल दादी के नाम से चर्चित हैं. वह गृहस्थी के काम निपटाने के साथ ही पीड़ितों की मदद के और समाजसेवा करती हैं. किसी के नंबर की जरूरत पड़ने या अपनी समस्या का समाधान निकालने के लिए मिर्जापुर के परस रामपुर में रहने वाली गूगल दादी की मदद लेते हैं. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की रहने वाली गूगल दादी चलती फिरती डायरेक्ट्री हैं. उनको अधिकारी से लेकर विधायक और थाने और हेल्पलाइन आदि सैकड़ों फोन नंबर जुबानी याद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है सराहना

चुनार तहसील क्षेत्र के परस रामपुर गांव की रहने वाली गूगल दादी का परिवार किसानी करता है. उनकी इस प्रतिभा पर खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सराहना कर चुके हैं. उम्र के साथ ही उनकी याददाश्त भी बढ़ रही हैं. करीब 65 साल की सीतापति पटेल की जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, उनकी स्मरण शक्ति भी बढ़ रही है. स्वभाव से हंसमुख, जिंदादिल रहने वाली दादी समाज सेवा का काम कर लोगों की मदद भी करने का काम करती हैं. स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक गीत बनाया और खुद ही उसे गाती है.

इसे भी पढ़ेंः बिहार बजटः उद्यमियों को करेगी प्रोत्साहित, सिंचाई को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने दिया ये बयान

Cow Science Exam स्थगित, 25 फरवरी को होने वाली थी परीक्षा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget