×

एक्सप्लोरर

कौशांबी: संपन्न हुआ मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव, कई थाने की फोर्स रही तैनात

यूपी के कौशांबी में आज बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. कई दिनों से चुनाव की तैयारियां जोरों पर थी. बता दें कि कल वोटों की गिनती की जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाएगा.

यूपी के कौशांबी में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ सहित कई थाने के फोर्स तैनात की गई थी. सुबह 8:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक मतदान करने का सिलसिला जारी रहा. इस दफा अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि महामंत्री पद के लिए पांच एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार चुनावी मैदान में थे.

कौशांबी जिले के मंझनपुर मुख्यालय में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 15 दिन से गहमागहमी का माहौल रहा. कड़ी सुरक्षा के बीच पहले प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. इसके बाद अधिवक्ताओं के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया. साथ ही उनसे तमाम तरीके के लुभावने वादे भी किए और वादा पूरा करने का उन्हें भरोसा भी दिलाया.

सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुआ मतदान

आज अधिवक्ताओं की लाइब्रेरी हॉल में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार के मतदान का दिन था. सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ. तकरीबन 7 सौ अधिवक्ताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया. इसके अलावा, दर्जन भर से अधिक अधिवक्ता चुनाव मैदान में उतरे थे. चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सिराथू सीओ रामवीर सिंह भी मौजूद रहे. उनके साथ मंझनपुर, करारी सहित अन्य कई थानों की फोर्स भी रही.

कुल सुबह होगी वोटों की गिनती 

एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमनाथ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव सुबह से शांतिपूर्वक चल रहा है. एसोसिएशन के चुनाव में  अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदार थे. महामंत्री पद के लिए पांच एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार चुनाव मैदान में उतरे थे. गौरतलब है कि कल सुबह 11 बजे से मतों की गिनती होगी और शाम तक विजेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये एक पिता का संघर्ष, डेढ़ महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget