×

एक्सप्लोरर

प्यार में धोखा खाई लड़की ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान, Video वायरल

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली इलाके के गांधी नगर में एक युवती ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक लड़की ने पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे दी. युवती काफी देर से टंकी पर चढ़ी हुई थी. वहां मौजूद उसके परिजन और लोग उसे समझाने में भी लगे थे, लेकिन वो नहीं मानी और छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पानी की टंकी से छलांग लगाने का वीडियो वायरल हो गया है.

मौत की छलांग का वीडियो वायरल वायरल वीडियो नई मंडी कोतवाली इलाके के गांधी नगर का बताया जा रहा है. वीडियो में लड़की ऊंची पानी की टंकी से कूदती दिखाई दे रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही एक शख्स टंकी पर चढ़ने की कोशिश करता है तो लड़की छलांग लगा देती है. पुलिस के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में धोखे के कारण उसने खुदकुशी की. लड़की के प्रेमी ने उसका अश्लील फोटो वायरल कर दिया था जिसके बाद वो डिप्रेशन में आ गई थी.

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार वहीं, पुलिस ने परिवार की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नई मंडी कोतवाली इलाके के गांधी नगर का बताया जा रहा है. पूरे मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, ''मंगलवार को नई मंडी इलाके के गांधी नगर में एक युवती ने पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. एक युवक के खिलाफ युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."

ये भी पढ़ें:

स्मृति ईरानी ने अमेठी में खरीदी जमीन, कांग्रेस ने कहा- पहले से है राहुल गांधी का घर

Haridwar Kumbh 2021: सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के लिये यूपी की मदद लेगी उत्तराखंड सरकार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget