×

एक्सप्लोरर

प्रेमिका के घर में घुसकर शख्स ने खुद को मारी गोली, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

यूपी के चंदौली जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया और साथ चलने की जिद करने लगा. इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी. तभी युवक ने पिस्टल से हवाई फायर किया और फिर एक गोलो अपने सिर पर मार ली.

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय रविनगर मोहल्ले में एक युवक पहले अपनी प्रेमिका के घर में घुस जाता है. घर में घुसा युवक प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगता है. लड़की और उसके परिजन इस बात की सूचना पुलिस को देते हैं. इसी दौरान युवक पहले तो हवाई फायर करता है फिर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है.

जांच की मांग मुगलसराय कोतवाली के पॉश इलाके रविनगर में जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो लोग भौचक्के रह गए. दरअसल, ईशान खोसला नाम का युवक सुबह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया और उससे साथ चलने की जिद करने लगा. इसी बीच परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी. तभी युवक ने पहले पिस्टल से हवाई फायर किया और फिर एक गोलो अपने सिर पर मार ली. मामले को लेकर मृतक के बड़े भाई आलोक ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि ये सुसाइड नहीं है, पुलिस मामले की जांच करे.

प्रेमिका और उसके परिजनों को दी धमकी पूरे मामले को लेकर एसपी चंदौली ने बताया कि रविनगर क्षेत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति है जो एक घर में घुस गया. जिसका नाम ईशान खोसला है, उसने अपने आप को गोली मार ली है, जांच की जा रही है. तथ्य सामने आए हैं कि ये व्यक्ति गेट खुला देख चुपके से अपने प्रेमिका के घर में घुस गया. उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों को धमकाने की कोशिश की.

आपराधिक प्रवृति का था युवक एसपी चंदौली ने बताया कि युवक ने प्रेमिका से कहने लगा कि तुम मेरे साथ रहो, जिसके जवाब में प्रेमिका ने कहा कि तुम गलत बर्ताव करते हो इसलिए तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे. इस पर युवक ने फायरिंग करने के बाद खुद को गोली मार ली. मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ-साथ स्वाट टीम भी आई है, तथ्यों की जानकारी कर रहे हैं. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति आपराधिक प्रवृति का था और पूर्व में भी अपनी पत्नी को जान से मारने के आरोप में जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

क्लिक कर जान लीजिए साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

यूपी में शादी करने के लिए भागीं दो लड़कियां, एक को जेल, ये है वजह

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget