एक्सप्लोरर

जब एम्बुलेंस है बीमार, तो कैसे होगा मरीजों का इलाज, पढ़ें खास खबर

यूपी के पीलीभीत में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर है. यहां मरीजों के तीमारदार एम्बुलेंस को धक्का देते हुए नजर आए. एम्बुलेंस में धक्का लगाते तीमारदारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पीलीभीत: योगी सरकार भले ही मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही हो, लेकिन जिम्मेदार अफसर सरकार की मंशा पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे. यूपी के पीलीभीत में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई. इसके बाद मरीजों के तीमारदारों समेत लोग एम्बुलेंस को धक्का देते हुए नजर आए. एम्बुलेंस में धक्का लगाते तीमारदारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर फजीहत भी हो रही है.

खराब हो गई एम्बुलेंस जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा सीएचसी से टीबी के मरीज को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बेहतर इलाज के लिए पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में अचानक एम्बुलेंस ही बीमार पड़ गई, जिसके बाद मरीज के साथ मौजूद तीमारदारों को काफी दूर तक एम्बुलेंस को धक्का लगाना पड़ा. धक्का लगाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं चली. कुछ देर बाद दूसरी एम्बुलेंस के सहारे मरीज को जिला अस्पताल तक लाया गया.

क्या बोले अधिकारी मामले को लेकर जब स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से बात की गई तो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्द्र मोहन चतुर्वेदी में बताया कि जिले में कुल 49 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है. सभी रनिंग कंडीशन में है. एम्बुलेंस के खराब होने की बात सामने आई तो मरीज को दूसरी एम्बुलेंस भेज कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. मशीनरी है, कभी भी खराब हो सकती है. हम समय-समय पर एम्बुलेंस की सर्विस करवाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, बनाया जा रहा है विशेष प्लान

UP budget 2021: वित्त मंत्री बोले- महिला सामर्थ्य योजना होगी शुरू, दोगुनी करेंगे किसानों की आय

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget