×

एक्सप्लोरर

पोलियो अभियान: गोरखपुर में 7 लाख बच्‍चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य, सीएमओ ने किया शुभारम्‍भ

गोरखपुर में पल्स पोलियो का अभियान फिर से शुरू किया गया है. इसके तहत सात लाख बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी की वजह से ब्रेक लगे पोलियो अभियान का रविवार से फिर शुभाम्‍भ हो गया है. शहर के 79 बूथों पर 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई जाने लगी. गोरखपुर महिला चिकित्‍सालय में बने बूथ पर पोलियो की खुराक बच्‍चों को पिलाने का शुभारम्‍भ गोरखपुर के सीएमओ ने किया. उन्‍होंने बताया कि 7 लाख बच्‍चों पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद पिलाने का लक्ष्‍य है.

सीएमओ ने दवा पिलाकर किया उद्धाटन

गोरखपुर के जिला महिला चिकित्‍सालय पर सुबह से ही 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों को लेकर माता-पिता और अभिभावक जुटने लगे. सीएमओ डा. सुधाकर पाण्डेय ने बच्‍चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इसका शुभारम्‍भ किया. इस अवसर पर उन्‍होंने बताया कि साल भर बाद पोलियो का अभियान शुरू हो गया है. सभी सेंटरों पर आरोग्‍य मेला भी चल रहा है. इसके साथ ही पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि 79 बूथों पर 7 लाख बच्‍चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. उन्‍होंने बताया कि घर-घर जाकर भी 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी.

79 केंद्रों पर पिलाई जाएगी दवा 

गोरखपुर के जिला महिला चिकित्‍सालय समेत शहर और ग्रामीण इलाके के सीएचसी, पीएचसी समेत 79 सेंटरों पर रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने के अभियान का शुभारम्‍भ हुआ है. वैश्विक महामारी के कारण सालभर पहले इस अभियान पर ब्रेक लग गया था. इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पहल करते हुए पूरे प्रदेश में रविवार से पोलियो की खुराक पिलाने के अभियान के शुभारम्‍भ के लिए दिशा-निर्देश दिए थे. वे खुद भी लखनऊ में अस्‍पताल पहुंचे और इस अभियान की पूरे प्रदेश में शुरुआत की.

ये भी पढ़ें.

कुंवर मानवेंद्र सिंह बने यूपी विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर, सपा ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget