×

एक्सप्लोरर

Ayodhya श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से की अपील, न करें सोने-चांदी का दान

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिये निधि का समर्पण अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, ट्रस्ट के पास इसके तहत सोना-चांदी भी आ रहा है. ट्रस्ट के सामने इसे रखने की दिक्कत आ रही है.

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को अगले तीन वर्षों तक या यूं कहें कि जब तक धातुओं के संकल्प की मांग ना की जाए तब तक सोना चांदी जैसी धातुओं का दान ना करने की अपील की है. ट्रस्ट के मुताबिक, इसके रखरखाव को लेकर काफी दिक्कतें हो रही हैं. हालांकि ट्रस्ट का मानना है कि लोगों ने बहुत पहले से दान के रुप में धातुओं के संकल्प की बात सोच रखी है, लेकिन अभी फिलहाल वह ऐसा ना करें और अर्थ के रूप में अर्थात पैसे के रूप में ही दान करें.

जल्द शुरू होगा बुनियाद का निर्माण

ट्रस्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि जिस भूमि पर राम मंदिर का निर्माण होना है, वहां जमीन की सतह से 9 मीटर भीतर तक खुदाई की जा चुकी है. जिस स्थान पर बुनियाद के लिए अच्छी मिट्टी मिल जाएगी, वहीं, से राम मंदिर की बुनियाद के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस बीच एलएनटी और टीएनटी मिलकर उस मैटेरियल पर शोध कर रहे हैं, जिसका प्रयोग राम मंदिर की बुनियाद निर्माण में किया जाना है. 60 से 70 दिनों में वह अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे और बहुत जल्दी ही भव्य मंदिर निर्मित होकर सभी के संकल्प को पूरा करेगा.

न करें धातुओं का दान

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि, भगवान राम के मंदिर के लिये निधि समर्पण अभियान में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि सोने-चांदी जैसी धातुओं का दान अभी न करें, क्योंकि इनके रखरखाव में समस्या आ रही है. मिश्रा ने कहा कि, इन धातुओं की जब जरूरत होगी, तब सभी से हम इसके दान के लिये निवेदन करेंगे.

ये भी पढ़ें.

UP: सिरफिरे आशिक ने खेली खून की होली, एक तरफा प्यार में लड़की और साथी छात्र को गोली से उड़ाया

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget