×

एक्सप्लोरर

अयोध्या: संत परमहंस दास का बड़ा बयान, बोले- माफ हो शबनम की फांसी की सजा

यूपी के अयोध्या में महंत परमहंस ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा है कि किसी महिला को फांसी होने जा रही है. भले ही उसका अपराध बहुत बड़ा हो लेकिन उसे फांसी देना उचित नहीं होगा. शबनम को महिला होने के नाते एक बार माफ किया जाना चाहिए.

अयोध्या: 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार की निर्मम हत्या करने वाली शबनम को जल्द ही फांसी की सजा दी जा सकती है. इस लेकर मथुरा जेल में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. शबनम के बेटे ने राष्ट्रपति से अपील की थी कि उसकी मां को माफ कर दिया जाए. अब इसी मामले को लेकर अयोध्या के संत परमहंस दास ने भी अपील की है कि शबनम को महिला होने के नाते एक बार माफ किया जाना चाहिए.

माफ की जाए फांसी की सजा परमहंस दास का कहना है देश में पहली बार ऐसा है कि किसी महिला को फांसी होने जा रही है. भले ही उसका अपराध बहुत बड़ा हो लेकिन उसे फांसी देना उचित नहीं होगा. महंत परमहंस दास ने वेदों और पुराणों में स्त्री के स्थान पुरुषों से हजार गुना अधिक बताया है. उनका कहना है कि हिंदू धर्माचार्य होने के नाते वो राष्ट्रपति से अपील करते हैं कि शबनम की दया याचिका स्वीकार कर ली जाए. शबनम की फांसी की सजा को माफ कर दिया जाए.

बेटे ने की माफी की मांग दरअसल, शबनम के पुत्र ने राष्ट्रपति से अपील की थी कि उसकी मां को माफ कर दिया जाए. देश की निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट के तक में शबनम को दोषी की करार दिया है और किसी भी समय उनको फांसी की सजा दी जा सकती है. शबनम के बेटे ने अपनी मां की सजा को माफ करने की मांग की है.

शबनम को मिली है फांसी की सजा उत्तर प्रदेश के अमरोहा डिस्ट्रिक्ट के बावन खेड़ी गांव में 15 अप्रैल 2008 को शबनम और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने ही परिवार के 7 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक ने शबनम के अपराध पर उसे फांसी की सजा सुनाई है. राष्ट्रपति ने भी शबनम की दया याचिका खारिज करते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा था. मथुरा में शबनम को फांसी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है. प्रदेश में एकमात्र स्थान मथुरा है जहां महिलाओं को फांसी दी जा सकती है. आजाद भारत में ये पहली बार होगा जब किसी महिला को फांसी दी जाएगी.

राष्ट्रपति सजा को समाप्त कर सकते हैं परमहंस दास ने कहा कि भारत में पहला ऐसा मौका है जब किसी महिला को फांसी होने जा रही है. अपराधी को दंड जरूर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में ये उपलब्ध है कि राष्ट्रपति महोदय इस सजा को समाप्त कर सकते हैं. इसलिए, भले ही शबनम का दोष माफी लायक ना हो लेकिन उसको माफ किया जाना चाहिए. हमारे यहां महिलाओं का स्थान पुरुषों से हजारों गुना अधिक है. राष्ट्रपति महोदय से ये अपील करता हूं कि शबनम नाम की महिला को उनको क्षमा किया जाए. परमहंस दास ने कहा कि शबनम को अब तक जो दंड मिला है शायद उसका प्राश्चित हो चुका है.

ये भी पढ़ें:

आजमगढ़: आंगनबाड़ी से मिला दूध को पीने हुई जुड़वा बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

कासगंज: पुलिस ने लिया सिपाही की मौत का बदला, गैंगस्टर मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget