×

एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने अमेठी में खरीदी जमीन, कांग्रेस ने कहा- पहले से है राहुल गांधी का घर

कांग्रेस पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि अमेठी के गौरीगंज में राहुल गांधी का घर आज भी है कल भी रहेगा, शाम वाली जहाज से वापस जाने वालों को तो 2024 में जमीन बेंच कर भागना पड़ेगा.

नई दिल्ली: अमेठी में कांग्रेस पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ को ढहाने वाली केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने घर बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी है. इस पर कांग्रेस ने यह कहते हुए भाजपा पर प्रहार किया कि पार्टी उनसे बहुत पहले से अमेठी में है. अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में एक 'कांग्रेस हाउस' है. कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस के घर की तस्वीरें ट्वीट कीं और कहा कि स्मृति ईरानी सुबह आती हैं और शाम को वापस चली जाती हैं, जबकि राहुल गांधी अमेठी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. वह 2024 में जमीन बेचेंगी. गौरीगंज का कांग्रेस हाउस इसका सबूत है. इसके अलावा कांग्रेस से जुड़े ट्रस्ट द्वारा संचालित मुंशीगंज में एक अस्पताल भी है.

गौरीगंज में कांग्रेस के जिला कार्यालय के ठीक सामने महलनुमा कांग्रेस हाउस है और गांधी परिवार का रायबरेली में भी एक बड़ा घर है. अमेठी और रायबरेली की यात्रा के दौरान गांधी परिवार या तो गौरीगंज, मुंशीगंज या रायबरेली में रहता है. चुनावों के दौरान स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों से वादा किया था कि उन्हें अपने जनप्रतिनिधियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा नहीं करना पड़ेगा और अगर अमेठी के लोगों ने उन्हें अपना सांसद चुना, तो वह अमेठी में ही घर बनाएंगी.

चुनाव से पहले स्मृति ईरानी ने एक घर किराए पर लिया था

इस वादे को पूरा करते हुए ईरानी ने सोमवार को जमीन के लिए कागजी कार्रवाई की. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए ईरानी के प्रवक्ता विजय गुप्ता ने कहा कि स्मृति वही करती हैं जो वह वादा करती हैं. अब वह लोगों के साथ उनके निकट रहकर उनकी सेवा करेंगी. इस कारण गौरीगंज में भूमि का अधिग्रहण किया गया है. 2019 के आम चुनाव से पहले, ईरानी ने एक घर किराए पर लिया था जो उनके कैंप कार्यालय के रूप में कार्य करता था.

यह भी पढ़ें-

Haridwar Kumbh 2021: सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के लिये यूपी की मदद लेगी उत्तराखंड सरकार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget