एक्सप्लोरर

रायबरेली: भांजी की लव मैरिज से खफा मामा ने तेजाब से किया हमला, बुरी तरह झुलसा दंपति

रायबरेली में अपनी भांजी की शादी से नाराज एक शख्स ने दंपति पर तेजाब से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मामा फरार हो गया. वहीं, दंपति का इलाज चल रहा है.

रायबरेली. यूपी के रायबरेली जिले में एसिड अटैक का खौफनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने अपनी भांजी व दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया. बुरी तरह झुलसे दंपति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी मामा फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मामा अपनी भांजी के प्रेम विवाह से नाराज था.

एसिड अटैक के बाद फरार आरोपी मामा एसिड अटैक का ये मामला सलोन थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का है. इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद समीम की बेटी हिना बानो ने फतेहपुर निवासी मोहम्मद लतीफ से 10 जनवरी को शादी कर ली थी. भांजी के प्रेम विवाह से कौशांबी निवासी रहमानी काफी नाखुश चल रहे थे. हालांकि हिना के परिजनों को शादी से कोई दिक्कत नहीं थी. हिना के विवाह के पहले भी रहमानी ने हिना व उनके परिजनों को शादी करने पर गोली मार देने की धमकी दी थी. हिना की शादी से नाराज आरोपी मामा ने दोनों पर तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गया. तेजाब से हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने नव दंपति को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने किया टीमों का गठन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं. पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा.

ये भी पढ़ें:

नोएडा: नीरज बवाना के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष से मांगी 60 लाख की रंगदारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में रिश्ते शर्मसार, मामी पर लगा भांजी का रेप कराने का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget