×

एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, बोले- कोरोना काल में हेल्थ वर्कर्स ने किया सराहनीय कार्य

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है. सीएम ने 10 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम वर्क के साथ काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी.

लखनऊ: पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की शुरुआत करते हुए झलकारी बाई महिला अस्पताल पहुंचे. सीएम ने यहां खुद 10 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम वर्क के साथ काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को बधाई और धन्यवाद दिया.

भारत पोलियो मुक्त हो चुका है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बच्चे के पूरे भविष्य को खराब कर सकती है ये पोलियो के मामलों में पहले देखने को मिले हैं. भारत ने जिस तरह से पोलियो के खिलाफ अभियान चलाया वो पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है. सीएम ने कहा कि भारत 2014 में ही पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी मामले सामने आते हैं इसलिए यहां के बच्चे संक्रमित ना हो जाएं इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा.

हेल्थ वर्कर्स ने कड़ी मेहनत की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि पहले लोग उत्तर प्रदेश के बारे में कहते थे कि यहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है इसलिए यहां स्वस्थ रहना कठिन है. धन्यवाद दूंगा यहां के हेल्थ वर्कर्स का जिन्होंने एक वर्ष में कड़ी मेहनत की है. सीएम ने कहा कि हमारा हेल्थ स्ट्रक्चर कैसा भी रहा हो लेकिन आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति से हमें प्रेरणा मिली.

परिणाम सबके सामने है सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां 10 वेंटिलेटर ना हो. वहीं, कोरोना काल में हेल्थ वर्कर्स ने जो सराहनीय कार्य किए उसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की दिल्ली की आबादी पौने 2 करोड़ है लेकिन वहां साढ़े 10 हजार लोगों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ आबादी है यहां साढ़े 8 हजार मौतें हुईं. हम मौत के आंकड़ों को इससे नहीं जोड़ सकते, लेकिन सामूहिक प्रयास से टीम वर्क के साथ जिस तरह हमने इसे रोकने का काम किया उसका परिणाम सबके सामने है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने फिर साधा निशाना, कहा- BJP ने खरबपतियों को फायदा दिया तो आम जनता को सताया

Farmers Protest: बागपत में महापंचायत आज, किसानों के प्रदर्शन को लेकर बनेगी रणनीति

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget