एक्सप्लोरर

वाराणसी में किन्नरों को बड़ी सौगात, खुल गया यूपी का पहला ट्रांसजेंडर टॉयलेट

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर टॉयलेट खुल गया है. जिले के कामाक्षा इलाके में टॉयलेट का निर्माण कराया गया है.

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रदेश सरकार ने किन्नरों (ट्रांसजेंडर) को एक बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रांसजेंडर शौचालय का निर्माण किया गया है. शहर की सफाई में किन्नरों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने वाराणसी के कामाक्षा इलाके में प्रदेश के पहले ट्रांसजेंडर शौचालय का निर्माण कराया है.

वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल ने गुरुवार को शौचालय का उद्घाटन किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह उत्तर प्रदेश में पहला ट्रांसजेंडर शौचालय है. जहां भी जरूरत होगी, हम वहां ऐसे और भी शौचालयों का निर्माण करेंगे."

वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा, "ये शौचालय केवल थर्ड जेंडर (किन्नर) के लिए हैं, दूसरों के लिए नहीं. यह लंबे समय से प्रतीक्षित मांग थी, क्योंकि उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. हमारी योजना अगले दो से तीन महीने में चार और ऐसे शौचालयों के निर्माण की है." गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में ट्रांसजेंडरों की लिए अलग टॉयलेट निर्माण का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि ट्रांसजेंडरों के लिए अलग शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक मैसुरु, भोपाल और नागपुर जैसे शहरों में ही ऐसे शौचालयों का निर्माण किया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Budget Session 2021 LIVE: दूसरे दिन भी विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरूआत, सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित

उन्नाव केस: दोनों पीड़िताओं का हुआ अंतिम संस्कार, भारी पुलिस बल रहा तैनात

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
UP Elections 2027: यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
हिजाब बैन और सैन्य महिला अधिकारियों के मुकदमे लड़ने वाली वी. मोहना कौन? वकील से सीधे बनेंगी SC की जज
हिजाब बैन और सैन्य महिला अधिकारियों के मुकदमे लड़ने वाली वी. मोहना कौन? वकील से सीधे बनेंगी SC की जज
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
बंगाल चुनाव हारते ही TMC में दो फाड़? फर्जी साइन से सामने आई फूट, पार्टी को कैसे बचा पाएंगी ममता बनर्जी?
बंगाल चुनाव हारते ही TMC में दो फाड़? फर्जी साइन से सामने आई फूट, पार्टी को कैसे बचा पाएंगी ममता बनर्जी?
शादी के दिन ठुमके छोड़ दूल्हे से पंजा लड़ाने लगी धाकड़ दुल्हन, तेवर देख सदमे में आई बारात
शादी के दिन ठुमके छोड़ दूल्हे से पंजा लड़ाने लगी धाकड़ दुल्हन, तेवर देख सदमे में आई बारात
Apple नहीं, सैमसंग ने बनाया है iPhone का ये पॉपुलर फीचर, जानकर रह जाएंगे हैरान
Apple नहीं, सैमसंग ने बनाया है iPhone का ये पॉपुलर फीचर, जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget