×

एक्सप्लोरर

महिला सिपाही से मनचले ने कहा- इतनी पतली हो, रायफल कैसे उठाओगी ! जमकर हुई धुनाई

बरेली में मनचलों के हौंसले इतने बुलंद है कि वो एन्टी रोमियो स्क्वॉड में लगी महिला सिपाही से छेड़खानी करने लगे. इसके बाद महिला कांस्टेबल ने शोहदे को पकड़कर धुन दिया.

बरेली: रुहेलखंड में इन दिनों महिला अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जहां शाहजहापुर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे जला दिया गया, तो वहीं बरेली में मनचलों के हौंसले इतने बुलंद है कि वो एन्टी रोमियो स्क्वॉड में लगी महिला सिपाही से छेड़खानी करने लगे.

दरअसल, यूपी में इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत तरह-तरह के कार्यक्रम किये जा रहे है. लेकिन इन सबके बावजूद उत्तर प्रदेश में उन्नाव से लेकर शाहजहांपुर और बरेली तक महिला अपराधों के काफी मामले सामने आए है. बरेली के फरीदपुर थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ की.

महिला कांस्टेबल ने शोहदे को पकड़कर धुन दिया

महिला सिपाही की मिशन शक्ति अभियान के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड में ड्यूटी लगाई गई थी. महिला सिपाही शोहदों को चेक कर रही थी कि तभी एक शोहदे ने महिला सिपाही से कहा कि तुम इतनी पतली हो तो रायफल कैसे उठाओगी. जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने शोहदे को पकड़कर धुन दिया. सिपाही ने थाने में फोन करके पुलिस को बुलाया तो मनचला हाथ छुड़ाकर फरार हो गया.

वहीं इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एक लड़का तेज आवाज में गाना बजा रहा था, उसका शांति भंग में चालान किया गया है. महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है.

ये भी पढ़ें-

मिशन 2022 के लिए पूर्वांचल के दौरे पर निकले अखिलेश, वाराणसी में बनने लगा चुनावी माहौल

पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, दो मार्च को भरेंगे हुंकार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget