×

एक्सप्लोरर

नोएडा में रिश्ते शर्मसार, मामी पर लगा भांजी का रेप कराने का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक महिला पर अपनी भांजी का रेप करवाने का आरोप लगा है. पुलिस आरोपी मामी और शख्स की तलाश कर रही है.

नोएडा. दिल्ली से ग्रेटर सटे नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपनी ही भांजी का रेप करवाने का आरोप लगा है. वारदात के बाद पीड़िता की मामी और आरोपी शख्स फरार है. पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है.

हैरान कर देने वाली ये घटना दनकौर की है. यहां के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की अपने मामा-मामी के घर गई थी. आरोप है कि पीड़िता को उसकी मामी बहला-फुसला कर खेत पर ले गई. खेत पर पहले से ही मामी का एक जानकार मौजूद था. नाबालिग लड़की को खेत में अकेला छोड़कर उसकी मामी वहां से चली गई, जिसके बाद वहां मौजूद आरोपी शख्स ने उसके साथ रेप किया.

धमकी देकर फरार हुआ आरोपी शिकायत के मुताबिक, रेप का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. किशोरी जब घर पहुंची तो अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में अपने परिवार को बताया.

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम मामले का पता चलने के बाद पीड़िता के परिजन दनकौर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. गुस्साए परिजनों ने कोतवाली का घेराव भी किया. वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की के मामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया की परिजनों ने आरोपी मामी और युवक के खिलाफ थाना दनकौर में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस के आलाधिकारियों ने टीम गठित कर दोनों आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

नोएडा: नीरज बवाना के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष से मांगी 60 लाख की रंगदारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर से बलिया तक एक हजार से अधिक गांवों में होगी गंगा की आरती, चुने गए 1038 गांव

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget