×

एक्सप्लोरर

क्या आपका फोन भी बार-बार हैंग होता है या स्लो चलता है? ठीक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपका स्मार्टफोन बार बार हैंग होता है या स्लो चलता है तो तुरंत फोन से एक्स्ट्रा ऐप्स हटा दें. इसके अलावा वॉट्सऐप के सेंट फोटो-वीडियो को समय पर डिलीट करते रहें. ऐसा करने से फोन का स्टोरेज फ्री हो जाएगा और फोन फास्ट चलेगा.

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से लोगों का हर जरूरी डेटा फोन में रहता है. लोगों के फोन पिक्चर्स, डॉक्यूमेंट्स, गाने और मूवीज से फुल रहते हैं. इसके अलावा मोबाइल में कई ऐसी ऐप्स होती हैं जिससे फोन स्लो हो जाता है. इससे फोन अक्सर हैंग होने लगता है. ये समस्या ज्यादातर स्मार्टफोन यूज के साथ रहती है. कई बार फोन में ज्यादा ऐप्स होने के कारण ऐप्स देरी से ओपन होती हैं. कई बार फोन में मौजूद वीडियो भी रुक रुक कर चलती है. ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं कई बार ऑफिस का काम भी फोन से करना पड़ता है ऐसे में फोन के स्लो चलने से और झुंझलाहट होने लगती है. आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ खास टिप्स दे रहे हैं. इससे आपके फोन की स्पीड बढ़ जाएगी और फोन हैंग भी नहीं होगा. आइये जानते हैं

1 सबसे पहले अपने फोन को हैंग होने से बचाने के लिए फोन में ऑटो डाउनलोड के ऑप्शन को ऑफ कर दें. इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाना होगा. अब यहां दिए गए ऑटो डाउनलोड के ऑप्शन को बंद कर दें.

2 फोन में मौजूद ऐप्स के ऑटो अपडेट मोड को भी ऑफ कर दें. ऐसा करने के लिए आपको प्ले स्टोर की सेटिंग पर जाकर Don't auto-update apps के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

3 अगर आपका फोन अब भी स्लो चल रहा है तो फोन की अकाउंट्स एंड बैकअप सेटिंग में जाकर, सबसे नीचे ऑटो सिंक डेटा का एक ऑप्शन पर क्लिक करके इसे ऑफ कर दें. इससे फोन के स्टोरेज को फालतू डेटा सेव नहीं होगा.

4 फोन को हैंग होने की समस्या से बचाने के लिए नेविगेशन बार में दी गई रीसेंट बटन पर क्लिक करें. साथ ही बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स को भी बंद कर दें.

5 आप जिन ऐप्स का इस्तेमाल काफी कम करते हैं उन्हें फोन के मेन ऐप्स सेक्शन में जाकर डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए ऐप को देर तक प्रेस करके रखें और अनइंस्टॉल कर दें.

6 अगर आपका फोन काफी धीरे चलता है तो इसके लिए फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस को भी ऑफ कर दें. अपने फोन की सेटिंग पर जाकर, सबसे नीचे दिए अबाउट फोन के विकल्प को क्लिक करना होगा. अब सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन पर जाकर बिल्ड नंबर पर 7 से 8 बार टैप करें. यहां No background process पर क्लिक कर दें.

7- फोन की स्पीड तेज करने के लिए डेवलपर्स ऑप्शन में ही ट्रांजिशन एनिमेशन स्केल और विंडो एनिमेशन स्केल ऑप्शन दोनों के ऑफ कर दें.

इस पूरे प्रोसेस से आपके फोन की स्पीड काफी फास्ट हो जाएगी. इसके अलावा फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए क्रैश मेमोरी को खाली करते रहें. हमेशा होम स्क्रीन पर कम आइकन रखें. साथ ही फोन से एक्स्ट्रा फाइल्स को भी डिलीट करते रहें.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget