एक्सप्लोरर

Telegram दे रहा है WhatsApp को टक्कर, टेलीग्राम में शामिल हुआ ऑटो डिलीट का फीचर

टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर्स लेकर आ रहा है. अब यूजर्स के लिए टेलीग्राम में ऑटो डिलीट मैसेज, ग्रुप इनवाइट लिंक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. आपको ये मैसेज काफी हद तक व्हाट्सऐप की याद दिला सकते हैं. आइये जानते हैं इन्हें कैसे इस्तेमाल करें.

Telegram और WhatsApp में अब कड़ा मुकाबला चल रहा है. दोनों कंपनी यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए नए नए फीचर्स रोलआउट कर रही हैं. अपने शानदार सेफ्टी फीचर्स से लेटीग्राम लगातार अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने की कोशिश में जुटा है. यूजर्स के लिए टेलीग्राम ने कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं, जिसमें Auto Delete messages, Home Screen Widgets और Expiring Invite Links जैसे यूजफुल फीचर्स शामिल हैं. इनमें से कई फीचर्स काफी हद तक व्हाट्सऐप से मिलते जुलते हैं. आइये जानते हैं इन फीचर्स के बारे में और इनके इस्तेमाल करने का तरीका.

Telegram Auto delete messages- टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए हाल में ये फीचर शामिल किया है. इसमें आप सेंड किए गए मैसेज को आसानी से डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए आपको टाइमर सेट करना होगा. आप 24 घंटे या 7 घंटे तक का टाइम सेट कर सकते हैं. आपको मैसेजे सेंड करने से पहले टाइम सेट करना होगा. अब आपने जो टाइम सेट किया है उसके बाद मैसेज ऑटोमैटिक तरीके से डिलीट हो जाएगा. आप इस फीचर का इस्तेमाल ग्रुप और टेलीग्राम चैनल में भी कर सकते हैं. हालांकि ग्रुप एडमिन को इस फीचर को पहले इनेबल करना होगा. इस फीचर के लिए आप अपने ऐप को अपडेट जरूर कर लें.

 Telegram Broadcast groups- टेलीग्राम के ब्रॉडकास्ट ग्रुप फीचर में सिर्फ ग्रुप एडमिन ही टेक्स्ट मैसेज भेज सकता है. इस ब्रॉडकास्ट ग्रुप को दूसरे यूजर्स लाइव वॉयस डिसकम से ज्वाइन कर सकते हैं. इससे ग्रुप में ऑडियो बेस्ड चर्चा हो सकती है. Broadcast Groups में आप जितने चाहें उतने लोगों को एड कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें मैसेज रिपोर्ट करने का भी एक ऑप्शन है.

Expiring group invite links- टेलीग्राम का एक और खास फीचर है जिसमें ग्रुप एडमिन एक लिंक क्रिएट कर सकता है. इससे आप नए यूजर्स को टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर सकते हैं. हालांकि इस लिंक की एक टाइम लिमिट होगी और निर्धारित समय के बाद ये अपने आप डिलीट हो जाएगा. आप चाहें तो लिंक के साथ ये तय कर सकते हैं कि ये इस लिंक से कितने लोगों को शामिल किया जा सकता है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget